Sat. Apr 20th, 2024
    aap congress

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कांग्रस के साथ गठबंधन की किसी भी तरह की संभावनाओं को नकारते हुए  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगातें हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीताना चाहते हैं।

    संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया हैं। उन्होंने ने कहा कि, पंजाव में जहां हमारे 4 सांसद और 20 विधायक हैं, हमें एक भी सीट आवंटित नही की गई थी। चंड़ीगढ़ में जहां हमें 1.30 लाख वोट मिले, वे हमे एक भी सीट दे रहे हैं। गोवां में, जहां हमें 6प्रतिशत वोट मिले थे, हमें उनकी सीटें भी नही मिलीं। और वहीं दिल्ली में, जहां कांग्रेस की कोई मौजूदगी नही हैं, वे हमें तीन सीटें देना चाहती हैं।

    इससे पहले, आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अगर अरविंद केजरिवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन नही करती हैं, तो देश कांग्रेस को माफ नही करेगा। गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस इस बात से बेहद असमंजस में हैं कि वह पार्टी को बचानें या नरेंद्र मोदी सरकार को हरानें पर ध्यान केंद्रीत करना चाहिए या नही। जहां भी विपक्षी दल मजबूत होते हैं, कांग्रेस उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 12 मई को होने हैं।

    मार्च में, कांग्रेस नेता पीसी चाकों ने कहा था कि उनकी पार्टी ने दिल्ली सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को अस्वीकार करने के बाद आप के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार कर रही हैं।

    9 मार्च को, अरविंद केजरिवाल ने कांग्रेस को घमंडी कहा था , और दावा किया था की कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आगामी चुनावों में अपनी जमा पुंजी खो देंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए मनाने की बहुत कोशिश की मगर, पार्टी को समझ नही आया।

    11 मार्च को, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि पार्टी को दिल्ली में सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करनी हैं, इसका मतलब हैं कि कोई गठजोड़ नही होगा।

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *