Fri. Mar 29th, 2024
    ARVIND KEJRIWAL

    दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि,”आप के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के लिए मनाने में लगे हैं। लेकिन, कांग्रेस लगातार इंकार कर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि, “कांग्रेस व आप के साथ आने से राजधानी में भाजपा को कड़ी टक्कर मिलेगी।”

    भाजपा व नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने कहा कि,”भाजपा के सत्ता में आने से देश के संविधान की धज्जियां उड़ गई है। मोदी ने व्यवस्था तहस-नहस कर दी है। यदि इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनी तो हम अपना संविधान खो देंगे।”

    केजरीवाल ने दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में यह भी कहा कि,”आप व कांग्रेस के साथ आने से भाजपा के पास जो दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें फिलहाल हैं वे आगामी चुनाव में उसे भी खो देगी।” आगे उन्होंने यह भी कहा कि, “कांग्रेस के दिमाग में क्या हैं, वे क्या चाहते हैं यह आम आदमी पार्टी की समझ से परे है।”

    केजरीवाल ने जनता से आग्रह भी किया कि, आप पार्टी को वोट करें क्योंकि यदि भाजपा को वोट मिला तो दिल्ली के प्रबंधन में अड़चनें आएंगी। साथ ही हम देश का संविधान भी खो देंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को देश से प्यार है वे आप को ही समर्थन दें और 2019 में भाजपा को हराने में मदद करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *