Tue. Apr 16th, 2024
    जब आदित्य रॉय कपूर ने बुलाया खुद को 'सिंगल' तो परिणिति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने किया इंकार

    आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिनको देखकर कोई भी लड़की अपना दिल दे बैठे। उनकी हॉट बॉडी से लेकर क्यूट मुस्कान तक, हर किसी का दिल पिघल जाता है। अभिनेता जिन्होंने कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है, वह अक्सर अपनी तसवीरें पोस्ट करते रहते हैं और इतने कम समय में उनके 900 हज़ार फोल्लोवर बन गये हैं।

    आज, आशिकी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमे उन्होंने एक टी-शर्ट पहन रखी है। उनकी टी-शर्ट पर ‘सिंगल’ लिखा हुआ है जिसने कई टिप्पणियों को जन्म दे दिया। अभिनेता ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-“#द सिंगल लाइफ।”

    https://www.instagram.com/p/Bvdcj3Vn-CR/?utm_source=ig_web_copy_link

    उनकी तस्वीरो पर जहाँ फैन ने टिपण्णी की-‘क्यों इतने सिंगल हो जब मैं यहाँ मिन्गल होने के लिया तैयार हूँ।” तो किसी ने लिखा-“क्या मुस्कान है। मैं मर गयी।”

    टिपण्णी का सिलसिला यहाँ तक ही नहीं थमा। बॉलीवुड स्टार परिणिति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने भी उनकी तस्वीर पर टिपण्णी की। दोनों ने उनके सिंगल होने के दावे को ठुकरा दिया। जहाँ परिणिति ने लिखा-“एक झूठ”, वही अर्जुन ने टिपण्णी की-“चल झूठा।”

    फिल्मों की बात की जाये तो, आदित्य बहुत जल्द फिल्म ‘कलंक‘ के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। ये एक पीरियड-ड्रामा फिल्म होगी जिसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है जबकि ये करण जौहर के निर्माण में बनी है। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी अहम किरदार निभाया है।

    इसके अलावा, वह इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग‘ कीशूतिंग गोवा में कर रहे हैं। अगले साल वैलेंटाइन दिवस के मौके पर रिलीज़ होने वाली फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, कुनाल खेमू और दिशा पटानी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसका निर्माण टी-सीरीज कर रहा है।

    और उन्होंने अनुराग बसु की फिल्म को भी साइन किया है जिसमे उनके विपरीत सान्या मल्होत्रा दिखाई देंगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *