Wed. Apr 17th, 2024
    क्या आदित्य रॉय कपूर करने वाले हैं मॉडल दीवा धवन से सगाई?

    लगता है बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर कई लड़कियों का दिल तोड़ने वाले हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड दीवा धवन से सगाई करने वाले हैं और अगले साल की शुरुआत में शादी कर लेंगे। एक प्रकाशन के मुताबिक, इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को अगले पढ़ाव पर ले जाने का फैसला किया है और बिना किसी देरी के जल्द शादी करना चाहते हैं।

    आदित्य कभी भी अपनी निजी ज़िन्दगी पर खुलकर बोलते हुए नजर नहीं आये हैं। जब वह इस साल करण जौहर के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में आये थे, तब भी उनसे दीवा के बारे में सवाल किया गया था। उस वक़्त कलंक अभिनेता ने कहा था कि वह केवल अच्छे दोस्त हैं और उनके रिश्ते की कहानियां झूटी हैं।

    Image result for Aditya Roy Kapur Diva Dhawan

    इस साल मार्च में, दोनों के ब्रेक-अप ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। कई मीडिया हाउस ने लिखा था कि दोनों ने अपनी मर्ज़ी से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, तब भी दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक टिपण्णी नहीं की थी।

    इस दौरान, 33 वर्षीय अभिनेता को आखिरी बार ‘कलंक’ में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन के साथ देखा गया था। अब वह आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और संजय दत्त के साथ ‘सड़क 2’ में दिखाई देंगे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चैनल वी इंडिया पर वीडियो जॉकी (वीजे) के रूप में की। उन्होंने विपिन शाह द्वारा निर्देशित ‘लंदन ड्रीम्स’ में अपने अभिनय की शुरुआत की। ‘आशिकी 2’ में उनके प्रदर्शन ने उनके करियर को एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया और फिल्म को समीक्षकों और प्रशंसकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

    वही दीवा एक सुपर मॉडल हैं और कई लोकप्रिय फैशन डिज़ाइनर के लिए रैंप वाक कर चुकी हैं जिसमे मनीष मल्होत्रा, तरुण ताहिलानी और जेजे वलाया शामिल हैं। वह यूएसए से है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *