Fri. Apr 19th, 2024
    आदित्य रॉय कपूर के इंस्टाग्राम डेब्यू के चार दिन बाद, कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर ने की उनकी टांग-खिचाई

    बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने आखिरकार अपने दोस्तों और फैंस की मिन्नतों के बाद, इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू कर ही दिया। उनके दोस्त जैसे आलिया भट्ट, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और कटरीना कैफ के साथ साथ कई लोगों ने उनका स्वागत किया और यहाँ तक कि अपने फोल्लोवर्स से आदित्य को फॉलो करने का आग्रह भी किया। उनके साथ साथ आदित्य को सोशल मीडिया पर देख कर फैंस भी बहुत उत्साहित हो गए हैं।

    https://www.instagram.com/p/BtKvbfdHuoo/?utm_source=ig_web_copy_link

    और कमाल की बात ये है कि जबसे आदित्य ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, जबसे वे तीन दिनों से लगातार तसवीरें साझा कर रहे हैं। और शायद इस चीज़ से केवल आदित्य के चाहनेवाले ही नहीं बल्कि कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर भी चौक गए हैं। इस बात का प्रमाण उनकी टिप्पणियों से मिलता है।

    कल आदित्य ने अपने वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा-“ये चिड़िया है। ये विमान है। ये एक लोअर बैक एक्सटेंशन है। जिम के फर्श पर अपराधों से लड़ना।”

    https://www.instagram.com/p/BtVTACmHWSP/?utm_source=ig_web_copy_link

    जैसी उन्होंने पोस्ट किया वैसी कटरीना कैफ ने टिपण्णी की कि वे सदमे में हैं। उन्होंने लिखा-“तुमने तीन दिन लगातार पोस्ट किया। मैं सदमे में हूँ।”

    अर्जुन ने भी आदित्य की टांग खीचने में जरा भी वक़्त नहीं लगाया। उन्होंने तस्वीर पर लिखा-“तुमने हमें अपने बैटकेव में प्रवेश करने दिया।”

    वैसे अभी तक आदित्य ने अपने दोस्तों की टिप्पणियों का जवाब नहीं दिया है मगर ये देखना दिलचस्प होगा कि वे क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

    फिल्मों की बात की जाये तो, आदित्य ने हाल ही में फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग खत्म की है जिसमे उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी मौजूद होंगे। जबकि कटरीना कैफ अब जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में दिखाई देंगी। और अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसकी कहानी सारागढ़ी की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *