Wed. Apr 24th, 2024
    आतंकवादि भारत में

    कश्मीर में अल कायदा के प्रमुख ज़ाकिर मूसा ने एक ऑडियो मैसेज के जरिये भारत को धमकी दी है। अपने सन्देश में मूसा ने कहा है कि हम भारत को गोरक्षक मोदी और हिन्दुओं से आज़ाद कराएँगे।

    अपने 10 मिनट लम्बे सन्देश में मूसा ने भारत, नरेंद्र मोदी और इस्लाम धर्म के बारे में कई बातें की। मूसा ने कहा कि, ‘गोरक्षक नरेंद्र मोदी अपनी राजनीति और कूटनीति से चाहे कितनी भी ताकत हासिल कर ले, लेकिन वह हमें नहीं रोक पायेगा। हम इस्लाम का झंडा भारत पर फहराएंगे और हिन्दू नेताओं को बांध कर घसीटेंगे।’

    इसी के साथ मूसा ने पाकिस्तानी कौम को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने उन्हें धोका दिया है। मूसा के मुताबिक पाकिस्तान ने मुजाहिदीन के खिलाफ लड़ने के लिए अमेरिका से हाथ मिला लिया है। पाकिस्तान ने आतंकवाद के लिए चल रहे ट्रेनिंग कैंप भी बंद करा दिए हैं।

    इसके अलावा मैसेज में कहा गया कि कश्मीर की लड़ाई जारी रहेगी। इस लड़ाई को हमने अपने खून से जिंन्दा रखा है और हमें किसी देश का फर्क नहीं पडता। मूसा ने कहा कि कश्मीर में सभी इस्लाम और शरीया के लिए लड़ रहे हैं। यह बयान मूसा ने उर्दू भाषा में दिया था ।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।