Thu. Apr 18th, 2024

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज कोलकाता के साइंस ऑडिटोरियम में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पश्चिम बंगाल के प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी थी। आज का कार्यक्रम सिस्टर निवेदिता की 150वीं जन्म वार्षिकी के अवसर पर हो रहा है।

     

    सिस्टर निवेदिता मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में ये कार्यक्रम पहले महाजाति सदन में होना था, मगर प्रशासन ने उन्हें इस कार्यक्रम के लिए इजाजत नहीं दी थी। इस कार्यक्रम की रोक पर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद बीजेपी-आरएसएस ओर ममता बनर्जी इस विवाद पर आमने सामने आ गये थे।

     

    उस वक़्त कोलकाता प्रशासन ने महाजाति सदन में मरम्मत का कारण बताते हुए कार्यक्रम को अनुमति देने से मना कर दिया था।

     

    आरएसएस ने कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने पर ममता बनर्जी की सरकार की आलोचना की थी। बीजेपी और आरएसएस ने ममता पर बदले की भावना का आरोप लगाया था। ममता सरकार पर जिहादी तत्वों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया था। उस वक़्त पुलिस-प्रशासन ने दुर्गा पूजा को लेकर हो रहे महाजाति सदन में मरम्मत की बात कही थी। और इस कारण प्रशासन ने कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी थी।