Fri. Apr 19th, 2024
    मुंबई चेन्नई मैच

    शनिवार को खेले गए आईपीएल सीजन 11 के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की।

    मुंबई ने इस टूर्नामेंट में अबतक सात मैच खेले है जिसमें से उसे पांच मैचों में हार मिली है। इस जीत के साथ मुंबई ने चेन्नई के साथ हुए पहले मैच में हार का बदला भी चुकता कर लिया।

    टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने बीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाये और मुंबई के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा।

    चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने सर्वाधिक 75 रन बनाये उन्होने अपनी पारी में 47 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के लगाए। रैना के अलावा अम्बाती रायडू ने 35 गेंदों में 46 रन की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए।

    और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 21 गेंदों में 26 रन तीन चौकों और एक छक्के की मदद से बनाये। मुंबई के लिए मिचेल मैक्लेघन व क्रुणाल पांड्या को दो दो विकेट मिले वहीं हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत काफी सधी हुई रही। पहले विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और एविन लेविस के बीच 69 रन की साझेदारी हुई।

    दसवें ओवर में सूर्यकुमार यादव 34 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए उन्होने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। यादव के आउट होने के बाद लेविस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी की।

    मुंबई का दूसरा विकेट 17वें ओवर में 47 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 56 रन 33 गेंदों पर बनाये उन्होने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं पांड्या ने नाबाद 13 रन बनाये।

    चेन्नई के लिए हरभजन सिंह और ब्रावो को एक एक विकेट मिले। शेन वाटसन ने अपने चार ओवरों में सर्वाधिक 41 रन दिए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *