Thu. Apr 25th, 2024
    आइकिया

    स्वीडन की कंपनी आईकिया नें हाल ही में भारत में अपना पहला स्टोर खोला। कंपनी नें अपने पहले स्टोर के लिए हैदराबाद को चुना।

    स्टोर खुलने से पहले ही यहाँ के लोगों में कंपनी को लेकर काफी उत्साह रहा। कहा जा रहा है कि स्टोर खुलने से पहले ही स्टोर के सामने और सड़कों पर हजारों की भीड़ जमा हो गयी थी।

    आइकिया घरेलु शाजो-सामान बेचती है, और कंपनी नें भारत में लगभग 1000 करोड़ रूपए निवेश करने की बात कही है।

    पहले दिन स्टोर में कितनी भीड़ थी, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, कि लोग सुबह 5-6 बजे से ही यहाँ जमा होना शुरू हो गए थे।

    आईकिया के इस स्टोर में सबसे पहले खरीददार रजनी वेणुगोपाल थे। उन्होनें बताया, “मैं सुबह 7 बजे ही यहाँ आ गया था। मैंने आईकिया के सिंगापुर में शौपिंग की है और मैं यहाँ पहले दिन का नजारा मिस नहीं करना चाहता था।”

    वहां मौजूद लोगों नें बताया कि लोग अपने पुरे परिवार के साथ यहाँ आये थे। लोगों के हाथों में मोबाइल और कैमरे थे और वे स्टोर के कोने कोने को छान रहे थे।

    स्टोर में तो भीड़ थी ही, बाहर भी लोगों का हुजूम लगा हुआ था, जो अन्दर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

    https://www.facebook.com/akhilimz/videos/2215369185162686/

    स्टोर में भीड़ का नजारा आप इस विडियो में देख सकते हैं।

    एक महिला नें बताया, “बालाजी के मंदिर में दर्शन के लिए भी इतनी भारी भीड़ नहीं लगती है। यहाँ का नजर तो उससे भी खतरनाक है।”

    एक अन्य व्यक्ति नें बताया कि उन्होनें आईकिया का नाम पहली बार सुना है, लेकिन जिस प्रकार से लोगों के बीच इसका नाम फैला है, वे अपने आप को यहाँ आने से रोक नहीं पाए।

    कितना बड़ा है आईकिया का स्टोर?

    आईकिया का स्टोर कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ हैदराबाद का स्टोर 4 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह इतना बड़ा है कि इसमें 8 बड़े फुटबाल के मैदान समाये जा सकते हैं।

    स्टोर दो मंजिला है। पहली मंजिल पर शोरूम है, जहाँ पहले से तैयार चीजें शो के लिए रखी गयी हैं। आप यहाँ चीजें देख सकते हैं, उन्हें चुन सकते हैं और उनका नंबर लिख सकते हैं। इसके बाद आप इसकी कीमत आदि जान सकते हैं और यदि आप इसे खरीदना चाहें, तो यह सीधा आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

    दूसरी मंजिल पर ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप चुनकर वहीँ से उठा सकते हैं। इनमें रसोई का सामान, बर्तन, फर्नीचर आदि शामिल है।

    आईकिया का कहना है कि इस स्टोर में वह लगभग 7500 पदार्थ बेच रहा है और इनमें से लगभग 1000 चीजों की कीमत 200 रूपए से कम है।

    इसके अलावा आईकिया देश के अन्य शहरों में भी स्टोर खोलने की बात कह रहा है।

    हैदराबाद के स्टोर के बारे में प्रियंका कहती हैं, “पहले लोगों को आईकिया में शौपिंग करने के लिए दुसरे देशों में जाना पड़ता था, लेकिन अब लोग देश के अन्य शहरों से हैदराबाद में आ सकते हैं।”

    आईकिया का कहना

    कंपनी की ओर से अभी तक यह कहा गया है कि वह भारत में अपने शुरूआती अनुभव से काफी खुश है।

    आपको बता दें कि आईकिया भारत में लगभग 10,500 करोड़ रूपए का प्रत्यक्ष निवेश ला रही है। कंपनी भारत में लगभग 25 स्टोर खोलना चाहती है, लेकिन कंपनी को पहला स्टोर खोलने में ही लगभग 12 साल लग गए हैं।

    आईकिया इंडिया के मुख्य अधिकारी पीटर के मुताबिक वे भारत में अपने अनुभव से काफी खुश हैं। उन्होनें कहा, “हम लगभग 1000 घरों में गए जिससे हमनें यह जाना कि भारतीय कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, उन्हें क्या पसंद आता है। इससे हमनें यह जानने की कोशिश की कि हम किस प्रकार उनकी पसंद की चीज बना सकते हैं।”

    वर्तमान में आईकिया लगभग 950 लोगों को रोजगार दे रहा है, जिसमें से 90 फीसदी लोग लोकल हैं। इनमें लगभग 50 फीसदी महिलाएं हैं। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में चीजों को बनाने और असेम्बल का काम पूरी तरह से भारत में ही करेगी।

    कंपनी नें बताया, “अभी हमारे कुल 60 सप्लायर हैं, जिनमें से 20 फीसदी भारतीय हैं। आने वाले समय में यह संख्या 50 फीसदी हो जायेगी।”

    आईकिया अगले साल अगस्त में अपना अगला स्टोर मुंबई में खोलने जा रहा है। इसके बाद बैंगलोर और गुडगाँव में भी कंपनी अपना स्टोर खोलेगी। तब तक के लिए लोगों को हैदराबाद के स्टोर से ही संतुष्ट रहना होगा।

    तेलंगाना के आईटी मंत्री के टी रामा राव का कहना है कि आईकिया से उनका सम्बन्ध काफी पुराना है। उन्होनें बताया, “यह एक वैश्विक कंपनी है, जिसनें लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम किया है। वे लोकल लोगों के साथ काम करते हैं और लोकल लोगों को नौकरियां देते हैं। मैं बहुत खुश हूँ जिस प्रकार से आईकिया नें भारत में अपनी शुरुआत की है। वे थोड़े महंगे जरूर है, लेकिन वे लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं।”

    आपको आईकिया में शौपिंग करने के लिए एक एप डाउनलोड करना होगा, जिसमें आप चीजों का जायजा ले सकते हैं। इसके साथ ही आप घर पर बैठकर भी चीजों को मोबाइल के जरिये आर्डर कर सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *