Sat. Apr 20th, 2024
    आंवला जूस के फायदे

    आंवला जूस को आप जादुई काढ़ा भी बोल सकते हैं, और अमरत्व का रस भी।

    आंवला शरीर के लिए इतना फायदेमंद होता है, कि इसका प्रयोग सालों से जड़ी-बूटियों आदि में किया जाता रहा है।

    आंवला की तरह आंवला जूस के फायदे भी अपार हैं। आंवला जूस स्वाद में अच्छा होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

    यह त्वचा की रंगत निखारता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, इतना ही नहीं यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

    इस लेख में हमनें आंवला जूस के मुख्य फायदों के बारे में चर्चा की है।

    आंवला
    आंवला

    आंवला जूस के फायदे

    आंवला जूस एक स्वास्थवर्धक जूस है। इसमें विटामिन सी की प्रचुरता के अलावा आयरन भी उपयुक्त मात्रा में पाया जाता है।

    यह स्वास्थ्य के साथ-साथ खूबसूरती भी बढ़ाता है।

    1. रंग साफ करता है:

    आंवला में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी त्वचा की रंगत को साफ़ करते हैं और त्वचा चमकदार बनाते हैं।

    इसके लिए आपको नियमित रूप से आंवला के रस का सेवन करना होगा।

    बेहतर परिणाम के लिए आंवला के जूस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाए और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धुल लें। इससे चेहरा निखर जाता है।

    2. उम्र रखें जवान:

    जवान दिखना किसे पसंद नहीं है? आंवला त्वचा के लिए सबसे उपयोगी है।

    इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना आंवले के जूस के सेवन से त्वचा जवान दिखने लगती है।

    3. डैमेज सेल को ठीक करता है:

    आंवले के रस में हीलिंग के गुण मौजूद होते हैं। इसका मुख्य कारण विटामिन सी की प्रचुरता है।

    आंवला अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण डैमेज सेल को ठीक करता है, साथ ही यह ड्राई स्किन और स्कैल्प के ट्रीटमेंट में भी सहायक होता है।

    4. डेड सेल को चेहरे से अलग करता है:

    आंवले का जूस चाहे पिया जाये या फिर लगाया जाये, दोनों ही रूप में यह बेहतरीन क्लीन्ज़र का काम करता है।

    इसके प्रयोग से चेहरे से मृत कोशिकाएं अलग हो जाती हैं, और चेहरा चमकदार बन जाता है।

    अगर आपकी त्वचा ज्यादा सेंसिटिव है तो आंवले के जूस में थोड़ा पानी मिलाकर ही इसको चेहरे पर लगाएं।

    5. दाग-धब्बों से छुटकारा:

    आंवले का रस कील, मुहांसों के उपचार के लिए एकदम सही है।

    प्रभावित स्थान पर आंवले का जूस लगाकर 10 या 15 मिनट तक छोड़ दें, रोजाना ऐसा करने से उस जगह पर मुहांसे नहीं होते हैं।

    ब्लड-प्यूरीफायर होने के कारण यह हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ता है। इस जूस का रोजाना सेवन, चेहरे को चमकदार बनाये रखता है।

    6. त्वचा को टोन और टाइट करता है:

    शरीर में कोलेजन सेल की कमी के कारण शरीर की कोशिकाएं ढीली होने लगती है।

    इसके कारण त्वचा ढीली हो जाती है और अपनी कोमलता खोने लग जाती है।

    विटामिन सी का अच्छा स्रोत होने के कारण आंवला शरीर में कोलेजन सेल को बढ़ाता है, जो त्वचा को टाइट और सुन्दर बनाती है।

    7. वजन कम करता है:

    आंवले का जूस शरीर में उपस्थित अतिरिक्त वसा को जला देता है।

    ऐसे में अतिरिक्त वसा कम होनें से आपका वजन घटने लगेगा।

    इसमें सकारात्मक नाइट्रोजन संतुलन बनाने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की क्षमता है, जो दिल के दौरे के जोखिम को भी कम करता है।

    8. गैस के उपचार में सहायक:

    आंवले का जूस गैस और पेट के जलन के उपचार में बेहद सहायक हो सकता है।

    डायरिया और पेचिश की अच्छी दवा होने के अलावा यह आँतों को भी सुरक्षित रखता है।

    पेप्टिक अल्सर और अम्लता के उपचार में आंवले का रस कारगर होता है।

    एसिडिटी की समस्या हो तो, दिन में दो बार शुद्ध घी के साथ आंवले का जूस लेने से मदद मिलती है।

    9. आँखों के लिए फ़ायदेमंद:

    आंवले के रस के नियमित सेवन से दृष्टि में सुधार होता है। इसके अलावा यह मोतियाबिंद की संभावना को कम करता है।

    इससे आँखों में होने वाले इन्फेक्शन जैसे आँखों का लाल होना या खुजली होना भी कम हो जाता है।

    10. मधुमेह को नियंत्रित करता है:

    आंवले के जूस में शहद और हल्दी मिलाकर सेवन करने से यह डायबटीज़ को नियंत्रित करता है।

    आंवला में मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करके शरीर में इन्सुलिन के स्त्राव को तेज करता है।

    11. सूजन कम करता है:

    गठिया के कारण शरीर के जोड़ो में सूजन हो जाता है।

    आंवले के जूस के सेवन से यह सूजन कम हो जाता है तथा आंवला शरीर के पाचन प्रणाली को भी नियंत्रित रखता है।

    12. हड्डियों को मजबूत करता है:

    बढ़ती उम्र के साथ हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

    आंवला के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से यह शरीर में ऑस्टियोक्लास्ट को कम करता है, जो हड्डियों को कमजोर बनाता है।

    13. अनिद्रा को दूर करता है:

    क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अनिद्रा से पीड़ित हैं? तो फिर आंवला के जूस का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

    जायफल पाउडर में आंवला का रस मिलाकर इसका सेवन करने से रात में अच्छी नींद आती है।

    14. संक्रमण से इलाज:

    आंवला के एंटीबैक्टीरियल गुण के कारण यह कई इन्फेक्शन को रोक सकता है।

    विटामिन सी के कारण यह शरीर में सफ़ेद ब्लड सेल बढ़ा देता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर उसे इन्फेक्शन से बचाता है।

    15. पीरियड्स के दर्द को कम करता है:

    पीरियड्स के दौरान आप सभी घरेलु उपाय अपनाते हैं ताकि आपको पेट में उठने वाले मरोड़ से छुटकारा मिल सके।

    पीरियड में होने वाले दर्द की वजह से रूटीन टास्क पूरा करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

    इसलिए दर्द से बचने के लिए आंवले के जूस का सेवन करें। इसमें बहुतायत रूप में प्रोटीन और खनिज पाया जाता है, जो शरीर को मजबूत बनाता है।

    16. एंटीऑक्सीडेंट:

    आंवले का जूस मिनरल्स और विटामिन जैसे कैरोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन में समृद्ध है।

    इसके अलावा यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर के मुक्त कणों को नष्ट करके तनाव से शरीर की रक्षा करता है।

    यह आंत और फेफड़ों को मजबूत करता है और इसके नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।

    17. बालों को सफ़ेद होने से रोकता है:

    आजकल युवाओं के बाल समय से पहले ही सफ़ेद हो रहे हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण है, आजकल का खानपान और तनाव, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है।

    लेकिन आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी इन समस्यों को हल करने में कारगर है। इसलिए आंवले का जूस पीने से बाल सफेद नहीं होते है।

    18. रुसी से छुटकारा:

    आंवले का जूस पीने के अलावा इसको लगाने के भी अपने कई फायदे होते हैं।

    रुसी खोपड़ी के पीएच में असंतुलन की वजह से होती है। जब खोपड़ी ज्यादा छारिय हो जाती है, तब बालों में रुसी हो जाती है।

    रुसी को ख़त्म करने के लिए सिर में नियमित रूप से आंवले का जूस लगाएं, और बालों को गुनगुने पानी से धुल लें। ऐसा करने से रुसी नहीं होती।

    19. अच्छा कंडीशनर:

    बालों की कंडीशनिंग के लिए भी आंवला एक उत्तम उपाय है। इसकी खूबी मेहँदी के साथ इसे मिलाकर लगाने से दोगुनी हो जाती है। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

    आंवला जूस का सेवन कैसे करें?

    आंवला जूस को आप कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं।

    सबसे पहले तो आप बाजार से सीधे आंवले का जूस खरीदकर सेवन कर सकते हैं।

    इसके अलावा आप घर पर आंवला का जूस बना सकते हैं। घर पर इसे बनाकर आप लम्बे समय के लिए इसे संभाल कर रख सकते हैं। (पढ़िए: आंवला जूस बनाने की विधि)

    यदि आप जूस के रूप में इसे पीना नहीं चाहते हैं, तो आप सीधा आंवला को भी खा सकते हैं।

    यदि आप कच्चा आंवला खाना नहीं चाहते हैं, तो आप आंवले का मुरब्बा या आंवले का अचार बनाकर खा सकते हैं।

    आंवला जूस पीने का तरीका

    आंवला जूस को आप निम्न तरीके से सेवन कर सकते हैं।

    सामग्री
    • ताजा आंवला जूस
    • नमक
    • चीनी या शहद
    • इलायची पाउडर
    तरीका
    • आंवला के जूस को एक ग्लास में डालें और नियमानुसार इसमें पानी मिलाएं।
    • इसमें स्वादानुसार नमक और शहद मिलाएं।
    • इसमें आप इलायची का पाउडर भी डाल सकते हैं।
    • इसके बाद इसे पीयें।
    • बचे हुए जूस को फ्रिज में रख दें।

    इस लेख में हमने आंवला जूस के फायदे जाने।

    यदि इस विषय में आपका कोई अन्य सवाल है, तो आप कमेंट के जरिये हमसे पूछ सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *