Sat. Apr 20th, 2024
    अहमद पटेल

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे तो नरेंद्र मोदी देश के पूर्व प्रधानमंत्री हो जाएंगे।

    उन्होंने कहा लोगों सत्ताधारी भाजपा की नीतियों से परेशान हो गए हैं और अप्रैल मई के लोकसभा चुनाव में वह उन्हें सत्ता से बाहर निकाल देंगे।

    गुजरात से राज्यसभा सांसद पटेल विश्वास दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 12-15 सीट पर जीत दर्ज कर लेगी।

    2014 लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस के हाथ गुजरात में एक भी सीट नही आई थी।

    पटेल ने कहा जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो गई हैं और अब भाजपा उस पर लिपा पोती की कोशिश कर रही हैं। लेकिन देश के लोग इस बार गुमराह नही होने वाले।

    उन्होंने कहा, जैसे ही 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, नरेंद्र मोदी देश के पूर्व प्रधानमंत्री बन जाएंगे। आगे उन्होंने कहा प्रतिद्वंद्वी पार्टियां आम चुनाव जीतने के बाद महागठबंधन से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनेगा।

    पटेल ने कहा कांग्रेस नेताओं ने आतंकवाद से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया और भाजपा को आतंकवाद से लड़ने के लिए हमे शिक्षा देने की जरूरत नही हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *