Fri. Apr 19th, 2024
    asim riaz biography in hindi

    असीम रियाज, इंडिया के सबसे हैंडसम लड़को में से एक हैं। अपनी बॉडी और अपने लुक्स की वजह से असिम रिआज़, भारत देश ही नहीं बल्कि बाहर के अन्य देशो में भी लड़कियों और लड़कों के बीच अपनी लोगप्रियता बनाते रहे हैं। असीम को मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक रहा है, इसी के चलते उन्होंने विदेशों में अपनी मॉडलिंग से भारत को रिप्रेजेंट किया है। जम्मू में रहने वाले असीम रियाज ने अपने मॉडलिंग की तैयार काफी समय पहले से ही शुरू कर दी थी।

    फर्राटेदार अंग्रेज़ी में बात करने वाले असीम रियाज फिलहाल हिंदी टेलीविज़न के कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में दिखाई दे रहे हैं। इस शो के होस्ट ‘सलमान खान’ है जो पहले ही दिन से असीम के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे।

    सलमान खान ने असीम की अंग्रेजी में बात करने वाली आदत को भी सुधारने के लिए उन्हें कुछ बाते कही हैं। अपने लुक्स और बॉडी की वजह से मशहूर हुए असीम रियाज बिग बॉस 13 में कितने समय तक दिखाई देंगे इसकी जानकारी तो आगे शो के दौरान पता चलती रहेगी।

    असीम रियाज का प्रारंभिक जीवन

    असीम रिआज़ का जन्म 13 जुलाई, 1993 को जम्मू में हुआ था। असीम ने अपने स्कूल की पढाई ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू’, जम्मू & कश्मीर से पूरी की है। अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद असीम ने मॉडलिंग पर पूरी तरह ध्यान देने का फैसला किया था। असीम रियाज के एक भाई हैं जो पेशे से डॉक्टर हैं।

    उनकी एक बहन भी हैं जिनकी जानकारी फिलहाल किसी को मालूम नहीं हैं। जम्मू में जन्मे असीम रियाज वही पले बड़े और अपने मॉडलिंग की शुरुआत भी वही से की थी। मॉडलिंग में सफलता पाने के बाद अब असीम रियाज एक्टिंग में खुदको आज़माना चाहते हैं। असीम इस्लाम धर्म के हैं। गुस्सैल असीम रिआज़ ने अपने पहले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के प्रेमियर वाले दिन ही अपने को-कंटेस्टेंट ‘पारस छबरा’ से तू तू मै मै की थी। असीम और पारस दोनों ही अपने लुक्स और बॉडी की वजह से जाने जाते हैं इसलिए शो के दौरान भी वो दोनों एक दूसरे को काफी टफ प्रतियोगी मानते हैं।

    असीम रियाज का व्यवसायिक जीवन

    कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आने के बाद से मशहूर हुए असीम रियाज पेशे से मॉडल हैं। असीम ने देश विदेश में कई सारे विज्ञापनों में काम किया है। असीम रियाज बचपन से ही दिखने में काफी अच्छे थे और कम उम्र से ही असीम ने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया था। असीम रियाज उन लोगो में से हैं जो बचपन से ही अपने भविष्य को लेकर काफी अटल रहते हैं, और यही कारण है की कम उम्र से ही असीम जिम जाने लगे थे।

    2014 से असीम रियाज ने अपने मॉडलिंग का सफर शुरू किया था। ‘ब्’लू (ब्लू) कंपनी’ से असीम ने विज्ञापनों की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद असीम ने ‘ब्लैकबेरी’, ‘नुमेरो यूनो’ जैसी बड़ी कंपनियों के लिए भी मॉडल बन विज्ञापनो में काम किया था। असीम ने मॉडलिंग में जाने का फैसला लेने के बाद अपना पोर्टफोलियो बनाने के लिए फोटोशूट कराना शुरू किया था।

    रोजाना जिम और सही डाइट की वजह से असीम ने काफी जल्द खुदको मॉडलिंग के लिए तैयार कर लिया था। असीम ने धीरे धीरे अपने पोर्टफोलियो वाले फोटो को सोशल मीडियल में पोस्ट करना शुरू किया और देखते ही देखते असीम रिआज़ फेमस होने लगे थे। इंस्टाग्राम और फेसबुक में भारी फैन फॉलोइंग पाने के बाद असीम ने लोकल विज्ञापनों के लिए काम करना शुरू किया था।

    2018 में असीम रियाज ने मुंबई की एक विज्ञापन कंपनी ‘टॉभ टैलेंट’ से खुदको जोड़ा था। इस कंपनी के अलावा असीम ने बड़े बड़े ब्रांड्स जैसे ‘रेमंड’, ‘स्पीकर जींस’, ‘फीवे रिवर बैग्स’, ‘रिलायंस ट्रेंड्स’, ‘जबॉंग’, ‘लेंसकार्ट’, ‘मारुती ब्रीजा’, ‘ही डेओड्रैंट’ के विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। फिलहाल खुदको और मशहूर बनाने के लिए असीम बिग बॉस 13 में आए हैं। बिग बॉस के घर में सबसे ज़्यादा हैंडसम फिलहाल असीम रिआज़ ही हैं। अपने लुक्स और बॉडी पर असीम ने बहुत मेहनत की है इसलिए इन दोनों की तारीफ करने से असीम कभी नहीं चूकते हैं।

    असीम रियाज का निजी जीवन

    भारत के फेमस मॉडल असीम रियाज की निजी ज़िंदगी के बारे में लोगो को कुछ ज़्यादा जानकारी नहीं है। बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के रूप में आने के बाद से असीम काफी ज़्यादा लाइमलाइट में दिखाई दे रहे हैं। अपने लुक्स और बॉडी को सबसे ज़्यादा प्यार करने वाले असीम रियाज की लव लाइफ के बारे में भी अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। असीम का पसंदीदा रंग हरा और काला है। और असीम नो मांसाहारी खाना बहुत पसंद है। असीम बाइक्स और बुलेट का शौक रखते हैं। असीम के पास खुदकी एक बुलेट भी है।

    कार में असीम रियाज को फरारी और ब्युगाटी कार पसंद है। घूमना – फिरना, पार्टी में जाना असीम का शौक है। फिटनेस फ्रिक असीम रियाज अपनी डाइट और जिम में बिताए जाने वाले वक़्त का खास ख्याल रखते हैं। हैंडसम, चार्मिंग, हॉट, फिटनेस फ्रिक कहलाने वाले असीम रिआज़ बचपन से ही दिखने में अच्छे हैं। जम्मू & कश्मीर से तालूक रखने वाले असीम रिआज़ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशो में भी मॉडलिंग कर चुके हैं। अब देखना यह है की खुदको ‘लड़कियों का लाडला’ कहने वाले असीम रिआज़ बिग बॉस 13 के इस सफर में खुदको कहा तक पंहुचा पाएंगे।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *