Sat. Apr 20th, 2024
    ashok gehlot

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भारतीय सेना को मोदी की सेना कहने के लिए राज-द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की हैं।

    उन्होंने कहा, कि योगी जी ने कहा यह मोदी सेना हैं। इसके लिए योगी पर राज-द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अगर कोई सरकार की आलोचना करता हैं, तो वह तुरंत देश द्रोही हो जाता हैं। लेकिन देश-द्रोही कौन हैं… उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिन्होंने कहा था मोदी जी की सेना हैं। यह देश को कहा ले जा रहे हैं

    अशोक गहलोत ने कहा लोग सशस्त्र बलों की बहादुरी पर गर्व करते हैं, यह पहली बार हैं जब सेवा का राजनीतिकरण किया गया हैं।

    उन्होंने कहा, पाकिस्तान में, सेना का बार बार शासन किया हैं। हांलाकि, हमारे देश में, 70 सालों में हम ने सशस्त्र बलों को राजनीति से अलग रखा हैं। जिस दिने सेना ने पाकिस्तान की तरह देश के आंतरिक मामलों में दखल देना शुरू कर दिया, तब क्या होगा? हमारी सेना ऐसा नही सोचती। यह देश की रक्षा का काम करती हैं।

    1 अप्रैल को गाजियाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने आतंकवाद और पिछली कांग्रेस सरकार के खिलाफ उठाए गए के भाजपा नेतृत्व वाली सरकार कदमों के बीच तुलना करते हुए सशस्त्र बल को मोदी की सेना कहा था।

    बाद मे, चुनाव आयोग ने आदित्यनाथ को नोटिस जारी कर वरिष्ठ राजनीतिक नेता को सावधान रहने को कहा था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *