Fri. Mar 29th, 2024
    अल्ताफ हुसैन

    मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के संस्थापक अल्ताफ हुसैन पर गुरूवार को साल 2016 से संबंधित एक भाषण में आतंकवाद को उकसाने के मामले में को गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने अपने समर्थको से कानून को हाथो में लेने का आग्रह किया था। 66 वर्षीय हुसैन को हिरासत में लिया गया है और इसके बाद वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जायेगा।

    सुनवाई के दौरान उन्हें आरोपी नहीं पाया गया था और जज एमा अर्बुथनोत ने सशर्त उन्हें जमानत दे दी थी। हुसैन ने 22 अगस्त 2016 को एक भाषण दिया था जिसके बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कराची स्थित एक मीडिया कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। एमक्यूएम के संस्थापक ने भीड़ को संबोधित किया था और उन पर आतंकवाद को उकसाने का आरोप लगाया गया था।

    इस मामले की अगली सुनवाई केन्द्रीय अपराधिक अदालत में 1 नवम्बर को होगी। साल 1990 से हुसैन ब्रिटेन में रह रहे हैं क्योंकि उनकी पार्टी पर पाकिस्तान में कार्रवाई की गयी थी। हालाँकि बाद में उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता मिल गयी थी।

    हुसैन निरंतर अपने समर्थको को टीवी पर संबोधित और फ़ोन पर भाषण देते रहते हैं। वह पाकिस्तानी सेना और ख़ुफ़िया विभाग की मुहजिरस पर अत्यचार के लिए कड़ी आलोचना करते हैं। हुसैन पर विपक्षी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगाया था।

    पाकिस्तान के विभाग निरंतर अल्ताफ हुसैन को वापस मुल्क अदालती सुनवायी के लिए लाना चाहते थे। उनके खिलाफ हत्या और हिंसा के कई मामले दर्ज है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *