Wed. Apr 17th, 2024
    mouni roy arjun

    अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय जब एकता कपूर के शो ‘नागिन 3’ के ग्रैंडफिनाले एपिसोड के लिए साथ नज़र आये थे तो फैंस वापस उनकी केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हो गए थे। दोनों ने इस हिट फ्रैंचाइज़ी के पहले सीजन में साथ काम किया था जिसे दर्शको का बहुत प्यार मिला। शो में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था और उनकी केमिस्ट्री को बहुत सराहा गया था। तब से ही दोनों स्टार्स बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं।

    कल अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय ने अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर ईद का त्यौहार मनाया था। अभिनेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर इस जश्न की कुछ तसवीरें साझा की थी। अर्जुन ने मौनी के साथ एक सेल्फी साझा की जिसमे दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे। इस तस्वीर ने ‘नागिन’ की याद दिला दी जब दोनों अपनी जोड़ी से छोटे परदे पर आग लगा देते थे।

    इस तस्वीर में दोनों ने गोल्डन रंग के कपड़े ही पहने हैं। पिछले महीने दोनों ने ‘नागिन 3’ के क्लाइमेक्स के लिए साथ में शूटिंग की थी। इस दौरान, अदा खान और करणवीर बोहरा भी नज़र आये थे। ‘नागिन 3’ में सुरभि ज्योति, रजत टोकस, अनीता हसनंदानी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका निभाते हैं। तीनो सीजन के कलाकारों को एकसाथ देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे और यही कारण है शो का आखिरी एपिसोड टीआरपी की रेस मे सबसे ज्यादा रेटिंग्स हासिल कर पाया था।

    https://www.instagram.com/p/Bx4IKFEAYJI/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस दौरान, अर्जुन इन दिनों टीवी शो ‘इश्क में मरजावां’ में अहम किरदार निभा रहे हैं। शो जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके बाद, अभिनेता रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ को होस्ट करते दिखाई देंगे। पिछले सीजन की तरह, इस बार भी माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया ही जज बनेंगे।

    वही मौनी ने हाल ही में राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की शूटिंग खत्म की है। और साथ ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी दिखाई देंगी।

    https://youtu.be/ZvZwgTjmZf8

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *