Sat. Apr 20th, 2024
    अरविन्द केजरीवाल और मनोहर लाल खट्टर

    दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आस-पास के राज्यों से मदद मांगी थी। इसी सन्दर्भ में अब केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है।

    जाहिर है पिछले सप्ताह वायु प्रदुषण से सम्बंधित एक प्रेस कांफ्रेंस में अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में प्रदुषण का मुख्य कारण आस-पास के राज्यों में किसानों द्वारा फसलों को जलाना है। इसके लिए केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को राजनीति भूलकर इस छेत्र में एक साथ काम करना होगा। ( पूरी खबर : दिल्ली वायु प्रदुषण पर अरविन्द केजरीवाल का बयान )

    केजरीवाल के इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया था। उन्होंने बाद में कहा था कि इस मुलाकात का कोई असर नहीं होगा।

    हालाँकि मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर मुलाकात के लिए मंजूरी दे दी थी।

    आज मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा है कि दोनों नेताओ की मुलाकात काफी सफल रही है। बैठक में मौजूद सूत्रों से पता चला है कि इस दौरान केजरीवाल ने हरियाणा के किसानों को दिल्ली में प्रदुषण का मुख्य कारण बताया है। इसपर मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा है कि यही मुख्य कारण नहीं है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।