Mon. May 13th, 2024
    एन इन्सिग्नीफिकेंट मैन अरविन्द केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल पर बनी फिल्म जल्द ही एक रिलीज़ होने जा रही है। इसकी रिलीज़ तारीख 17 नवंबर बताई जा रही है।

    केजरीवाल पर बनी इस फिल्म का नाम ‘एन इन्सिग्नीफिकेंट मैन’ रखा गया है। खुसबू रांका और विणा शुक्ला द्वारा बनायीं गयी इस फिल्म में अरविन्द केजरीवाल के सामाजिक कार्यकर्त्ता से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। इस फिल्म को मेमसिस लैब ने उत्पादित किया है।

    फिल्म निर्मातों का कहना है कि इस फिल्म के जरिये राजनीति के कुछ रहस्यों से पर्दा उठाया जाएगा। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि राजनीति के नेपथ्य में क्या होता है।

    दरअसल इस फिल्म के रिलीज़ होने की तारीख इससे पहले की निश्चित की गयी थी। लेकिन उस समय पूर्व सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी को इसपर आपत्ति थी। उन्होंने उस समय कहा था कि चूँकि इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के बारे में जानकारी है, इस कारण से इन सभी से आज्ञा लेनी पड़ेगी।

    इसके बाद हालाँकि फिल्म को अंतराष्ट्रीय फिल्म समिति ने चुन लिया और इसे रिलीज़ करने की बात कही। इस कारण से यह फिल्म अब करीबन 22 देशों में रिलीज़ की जायेगी।

    मेमसिस लैब के आनद गाँधी ने कहा, ‘भारतीय फिल्म सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार दिखाया जाएगा कि राजनीति के बंद दरवाजों के पीछे क्या होता है। वाईस (फिल्म के अंतराष्ट्रीय उत्पादक) के पास ऐसी फिल्मों में महारत हासिल है। उनका काम करने का तरीका बहुत ही निडर है और हमें ख़ुशी है कि हमें ऐसा अंतराष्ट्रीय साथी मिला। हम इस योजना की शुरुआत भारत में नवंबर में फिल्म रिलीज़ करके करेंगे।’

    फिल्म में जमीन से उठकर शखर पर पहुँचने की कहानी है। 95 मिनट की इस फिल्म में अरविन्द केजरीवाल के संघर्ष, उनकी पार्टी की जानकारी, दिल्ली की राजनीति की रोचक घटनाएं आदि दिखाई जाएंगी।

    फिल्म से सम्बंधित एक व्यक्ति ने बताया, ‘हम ‘एन इन्सिग्नीफिकेंट मैन’ को दुनिया के सामने इसलिए ला रहे हैं, क्योंकि हमें लगता है कि यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है जिन्हे अपने प्रशासन में कमी दिखती है और वे व्यक्तित्व तौर पर इसमें शामिल होकर इसको बदलने का हौसला रखते हैं।’

    आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म को 10 में से 8.7 स्टार मिले हैं। इसके मुताबिक फिल्म की कहानी अरविन्द केजरीवाल को नुक्कड़ के एक आम आदमी से देश की राजनीति के सबसे बड़े खिलाडियों में शामिल होने की है। फिल्म में मुख्य रूप से अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संतोष कोली हैं।

    फिल्म को पहले ही ब्रूकलिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डाक्यूमेंट्री का पुरुष्कार मिल चुका है। इसके अलावा फिल्म कई अन्य पुरुष्कारों के लिए नामांकित हो चुकी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।