Tue. Apr 23rd, 2024
    अरविन्द केजरीवाल

    दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरिवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि वह दुनिया की अन्य राजधानियों की तरह इस शहर को भी साफ और आकर्षक बनाएगें, इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सभी सातों सीटों पर जीताना होगा।

    जबकि केजरिवाल की पार्टी अपने पूर्ण राज्य के दर्जे की प्राथमिकता के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं, केजरिवाल ने दिल्ली में आयोजित एक जनसभा में कहां कि, कैसे राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के तीनों नगर निगम बीजेपी द्वारा शासित हैं और उन पर दिल्ली के लिए अज्ञानी और अस्वच्छ होने के आरोप लगाए जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि, आज दिल्ली में हर जगह गंदगी और कचरा देखा जा सकता हैं। आप में से कई विदेश जरुर गए होंगे।    उदाहरण के तौर पर अन्य देशों की राजधानियों ले, उदाहरण के लिए लंदन, पेरिस, वाशिंगटन, टोकियो और भी विकसित देशों, कितनी सुंदर शहर हैं वह। क्या हम दिल्ली को इतनी सुंदर नही बना सकते  हां बना सकते हैं। अगर हम (आप)दिल्ली के हस्पताल और स्कूल सुधार सकते हैं और  पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवा सकते हैं तो हम दिल्ली को गंदगी और कचरे से भी मुक्त कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों नगर निगम दिल्ली सरकार के अंतर्गत नही आती। अगर हम दिल्ली को पूर्ण राज्य बना दे तो, हम शहर को काफी साफ सुथरा बना सकते हैं जिस पर आपको गर्व होगा।

    दिल्ली के सीएम ने बहतर पुल्सिंग, नौकरियों, शिक्षा, स्वास्थ और बुनियादी ढ़ांचे को भी दोहराया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *