Sat. Apr 20th, 2024
    मनोज सिन्हा

    भारत के रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में रेलवे स्टेशन को राम मंदिर के जैसा बनाया जाएगा। अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण होने के बाद राम मंदिर का निर्माण भी तदनुरुप किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि रेल मंत्रालय, राम मंदिर की प्रतिकृति के रूप में अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुन: निर्माण करने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल को एक प्रस्ताव भेजेगा।

    मनोज सिन्हा ने कहा कि वो अयोध्या रेलवे स्टेशन को इस तरह से बनाएंगे ताकि हर कोई गर्व के साथ कह सके कि यह प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है। अयोध्या के विकास के लिए भारत सरकार पूरी मदद करेगी।

    सरकार पूरे देश में रेलो को अयोध्या से जोडने के लिए विचार कर रही है ताकि देश के हर कोने से राम भक्त अयोध्या में आसानी से आ-जा सके। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

    मंत्री ने रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये सहित 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद यह घोषणा की।

    रेल मंत्री मनोज  सिन्हा ने कहा कि फैजाबाद-बाराबंकी रेल मार्ग के डबल ट्रैक और विद्युतीकरण पर करीब 1,116 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। संभवतः यह काम साल 2022 तक पूरा हो जाएगा।

    रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में बीजेपी सांसद विनय कटियार भी मौजूद थे। इन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही अयोध्या रेलवे स्टेशन के विकास पर चर्चा हो रही है। जब इस स्टेशन का काम शुरू हो जाएगा तब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *