Thu. Apr 25th, 2024
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प`

    मेक्सिको की सीमा पर दीवार के निर्माण के कारण अमेरिका में शनिवार को सरकारी कामकाज को बंद कर दिया गया है। शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन का अंत करने के लिए वह डेमोक्रेट्स से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन यह लम्बी अवधि तक जारी रह सकता है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि सीमा सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए 5 मिलियन डॉलर की रकम की मांग की थी। इस पर कांग्रेस और सरकार के मध्य गतिरोध बढ़ गया और सरकार ने अमेरिका में शटडाउन का ऐलान कर दिया था।

    अमेरिका में 40 वर्षों के बाद पहली बार एक ही वर्ष में सरकार ने तीन बार सरकारी कामकाज को रोका है। इस कारण क्रिसमस के अवकाश पर कई महत्वपूर्व विभाग के कर्मचारियों को बिना वेतन के कार्य करना पड़ सकता है और कई कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी पर भेज दिया गया है।

    कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन की मांग पर कार्यवाही किये बिना शुक्रवार को सदन को स्थगित कर दिया गया था। ख़बरों के मुताबिक्क स्थानीय समानुसार 12 बजे से सभी सरकारी महत्वपूर्ण विभागों का कार्य बंद हो जायेगा।कई विभागों के समक्ष कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त राशि नहीं है, उसमे कृषि, न्याय और आंतरिक सुरक्षा के विभाग शामिल है।

    इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के शटडाउन के जिम्मेदार रिपब्लिकन होंगे। ख़बरों के मुताबिक सरकार के रवैये के कारण रिपब्लिकन मेक्सिको दीवार के लिए बातचीत को तैयार हो गए थे लेकिन शाम तक इस मसले का कोई हल नहीं निकला और सदन से सभी सांसदों ने वाकआउट कर दिया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *