Thu. Mar 28th, 2024
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिकी राष्ट्रपति आये दिन अपनी नीतियों या बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भय है कि यदि सदन में डेमोक्रेट्स का बहुमत हो गया तो ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया जा सकता है। राष्ट्रपति को इसकी संभावनाएं हैं।

    अमेरिकी मीडिया जगत निरंतर इन बातों को उठा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प के साथ वाकई ऐसा व्यवहार हुआ है इसकी कोई पुष्टि नही हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव प्रचार कर दौरान अंधाधुंध पैसा बहाया था, इसे मुद्दा बनाकर विपक्षी पार्टी के लोग महाभियोग ला सकते हैं।

    राष्ट्रपति के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन ने स्टेर्मी डेनियल्स और करेन मैकडोंगल को ट्रम्प के खिलाफ मुंह बंद करने के लिए दिए गए थे। इन दोनों महिलाओं ने डोनाल्ड ट्रम्प पर उनके साथ पूर्व में सम्बन्ध होने की बात कही थी।

    हाल ही में सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क में शिकायतकर्ताओं ने ट्रम्प के खिलाफ कानूनी दस्तावेज दाखिल किए हैं। इस दस्तावेजों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की अटकलों से बाजार गर्म हो गया है। इन दस्तावेजो में आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रम्प के इशारों पर ही पूर्व कानूनी सलाहकार ने कार्य किया था।

    उन्होंने कहा कि साल 2016 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव अभियान के दौरान कानून का उल्लंघन किया था।

    ट्रम्प का हालाँकि मानना है कि यदि उन्हें हटाने की कोई भी कोशिश की गई, तो जनता विद्रोह कर देगी। ट्रम्प नें रायटर्स को बताया कि जनता ऐसे राष्ट्रपति को कैसे हटा सकती है, जिसने कोई गलत काम नहीं किया और जिसने देश के इतिहास में सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *