Fri. Apr 19th, 2024
    रूस अमेरिका

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की घोषणा की थी। इसमें पाकिस्तान व इस्लामावादी देशों को खतरा बताते हुए रूसचीन को अपना प्रतियोगी बताया था। साथ ही रूस व चीन के प्रति आशंका भी व्यक्त की थी। इस पर पाकिस्तान व चीन ने अमेरिका की आलोचना करते हुए उसे जवाब दिया था। वहीं अब रूस ने भी अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर पर सवाल उठाए है।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को आक्रामक बताया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इस सप्ताह अमेरिका के द्वारा जारी की गई रक्षा नीति कूटनीतिक मायने में सौफ तौर पर आक्रामक प्रकृति की है। पुतिन ने इसकी कड़ी आलोचना तो नहीं की लेकिन रूस के प्रति अमेरिका के रवैये को आक्रामक बताया है।

    पुतिन ने यूरोप में अमेरिका व नाटो की बढ़ती मौजदूगी की आलोचना की है। पुतिन ने कहा कि दुनिया के हर देश को अपनी संप्रभुता व हितों की सुरक्षा के लिए शक्तिशाली आधुनिक सेना का गठन करने का अधिकार होना चाहिए। अब रूस भी उन अग्रणी देशों में शामिल होगा जिसकी सेना अत्याधुनिक व शक्तिशाली होगी।

    राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दुनिया के जिम्मेदार देश होने के नाते अमेरिका को विश्व समुदाय के साथ चलना चाहिए। पुतिन ने कहा कि वो अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में पूरी तरह से स्वंतत्र है। पुतिन ने साफ तौर पर अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की आलोचना की है।

    रूस व अमेरिका ने की थी एक-दूसरे की तारीफ

    गौरतलब है कि रूस व अमेरिका के बीच में हाल के दिनों में बेहतर संबंध देखे गए थे। डोनाल्ड ट्रम्प व व्लादिमीर पुतिन ने एक हफ्ते में दो बार फोन पर बातचीत भी की थी।

    इतना ही नहीं पहले पुतिन ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए ट्रम्प की सराहना की तो ट्रम्प ने उनका शुक्रिया किया। इसके बाद अमेरिकी सीआईए की वजह से रूस में आंतकी हमला होने से रूक गया था।

    इस पर पुतिन ने ट्रम्प को धन्यवाद कहा था। लेकिन अमेरिका की नई रक्षा नीति के बाद पुतिन ने एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा है।

    अमेरिका ने चीन व इस्लामवादी देशों को बताया खतरा, भारत प्रमुख सहयोगी