Thu. Apr 25th, 2024
    चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग
    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि “चीन सिर्फ विश्व के लिए अधिक खुल सकता है और श्रेष्ठतम सभ्यता पर यकीन करने वाले बेवकूफ है।” अमेरिका के साथ व्यापार जंग के बीते हफ्ते इजाफे के साथ चीनी राष्ट्रपति का यह पहला सार्वजानिक भाषण था।
    चीन ने सोमवार को 60 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया था जो 1 जून से प्रभावी होंगे। अमेरिका ने बीते शुक्रवार को चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने के निर्णय लिया था और बीजिंग ने इसका प्रतिकार किया है।
    शी कांफ्रेंस ऑन डायलाग ऑफ़ एशियाई सभ्यता को सम्बोधित कर रहे थे। शी ने कहा कि “चीनी सभ्यता एक अनावृत प्रणाली थी। जिसने हमेशा दुसरे देशों से निरंतर सीखा है जिसमे बौद्ध, मार्क्सवाद और इस्लाम शामिल है।” आज का चीन सिर्फ चीन का नहीं है बल्कि यह एशिया और विश्व का चीन है। भविष्य में चीन विश्व से अधिक नजदीकी के लिए अधिक खुलेगा। कोई देश अकेला नहीं खड़ा है।”
    उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की “अमेरिका पहले” की नीति पर अप्रत्यक्ष तौर पर इशारा किया था। उन्होंने कहा की “अगर सभी खुद को अलग-थलग कर ले और शेष विश्व को खुद को अलग कर ले तो सभ्यताएं अपनी जीवनशक्ति खो देंगी।”
    अमेरिका के राज्य विभाग ने बीते महीने एक बयान दिया था जिससे चीन काफी नाराज है। राज्य विभाग ने कहा था कि “जब वे चीन में आते हैं तो अमेरिका एक बेहद अलग सभ्यता के साथ संघर्ष में दिखता है।” शी जिनपिंग ने कहा कि “इस पर यकीन करना बेवकूफी है कि किसी की दौड़ और सभ्यता दूसरो से श्रेष्ठ है और दूसरे की सभ्यता को बदलना या आकार देना विनाशकारी हो सकता है।”

    चीन अपनी वैश्विक आकांक्षाओं के लिए विरोध झेल चुका है विशेषकर पश्चिमी देशों ने काफी आलोचना की है।चीन की तकनीक पर संदेह जताया गया है, प्राचीन सिल्क रोड का पुनर्निर्माण और चीनी भाषा सिखाने के लिए सरकारी कन्फूसियस संस्थान है।

    चीन पर सोशल मीडिया को नियंत्रण करने के लिए भी आरोप लगाए गए हैं। विदेशों मीडिया के लिए इंटरनेट ब्लॉक कर रखा है और मुस्लिमों के लिए शिनजियांग क्षेत्र में पुनर्प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना ने वैश्विक जगत का ध्यान आकर्षित किया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *