Fri. Mar 29th, 2024
पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार में उपस्थित राष्ट्रपति

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश का हाल ही में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा एक-दूसरे से उखड़े हुए दिखे थे। भावनाओं के इस माहौल में डोनाल्ड ट्रम्प और बराक ओबामा में नाराजगी का ठहराव दिखा था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बेहद अजीब तरीके से पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा के हाथ हाथ मिलाया था और वांशिगटन नेशनल कैथेड्रल में पहली पंक्ति में जाकर खड़े हो गए थे। डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व राज्य सचिव हिलारी क्लिंटन से मुलाकात नहीं की थी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साल 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में हिलेरी क्लिंटन को हराया था। अन्तेय्ष्टि के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों हाथों को मोड़ कर रखा हुआ था और नज़रे सीधे आगे टिकाई हुई थी।

https://youtu.be/y1PX52zPats

इस वर्ष की शुरुआत में रिपब्लिक सीनेटर जॉन म्क्कैन की मृत्यु हो गयी थी, डोनाल्ड ट्रम्प उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के झंडे को आधा कार्यकर्ताओं को अर्पित करते हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की वोदेश नीति, जलवायु परिवर्तन नीति और स्वास्थ्य नीति को लेकर आलोचना की है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लयू बुश का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार ने उनके देहांत की सूचना दी थी। उनके परिवार के प्रवक्ता मकेग्रेथ ने कहा कि पत्नी बारबरा बुश के निधन के लगभग आठ माह बाद शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ने भी अपने जीवन की आखिरी सांस ली थी।

12 जून 1924 को जॉर्ज डब्लयू बुश का जन्म हुआ था। 1989 से 1993 तक डब्लयू बुश संयुक्त राष्ट्र के 41 वें राष्ट्रपति बने थे। वह और उनके पुत्र राष्ट्रपति पद पर विराजमान रहे थे। उनकी पत्नी का निधन हाल ही में 17 अप्रैल को हुआ था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लयू बुश और फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश उनके पुत्र थे। बेटे जॉर्ज बुश के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा कि जेब, नील, मारविन, डोरो और मैं यह सूचना साझा करते हुए दुखी है कि 94 वर्षीय पिता का देहांत हो गया है। उनके पांच बच्चे और 17 पोते-पोतियों को छोड़कर वह चले गए हैं।

अमेरिका के राजनीतिज्ञों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लयू बुश को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। सोमवार को पूर्व दिवंगत राष्ट्रपति के शव को राजधानी में दर्शन के लिए रखा गया था। जॉर्ज बुश के कैबिनेट मंत्री, उप राष्ट्रपति और शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

जॉर्ज डब्लु बुश के परिवारजनों के जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला ने जॉर्ज बुश को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। सांसद मित्च मक्कोन्नेल्ल ने कहा कि बुश एक नम्र व्यक्ति और सिद्धांतों वाले नागरिक थे। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने हमे ऊंची उड़ान भरना सिखाया था और उन्होंने यह इस नम्रता और दयालुता से किया, उसक दसवा भाग भी आज किसी व्यक्ति में मिलना मुश्किल है।

दिग्गज डेमोक्रेटिक नेता ने कहा कि बुश एक सुन्दर और प्यारे इंसान थे, उनके साथ कार्य करना गर्व की बात है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *