Thu. Apr 25th, 2024
    अमेरिका,जापान और दक्षिण कोरिया

    दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने सैन्य अधिकारी गुरूवार को त्रिपक्षीय सुरक्षा वार्ता करेंगे जिसमे कोरियाई पेनिनसुला में परमाणु निरस्त्रीकरण भी शामिल होगा। 11 वें चरण की डिफेन्स ट्राईलेटरल टॉक्स दक्षिण कोरिया की राजधानी सीओल में स्थित मुख्यालय में आयोजित होगा।

    इस बैठक के दौरान तीनो मुल्क परमाणु निरस्त्रीयकरण और कोरियाई पेनिनसुला में शान्ति की स्थापना के सहयोग के तरीके, क्षेत्रीय सुरक्षा समाधानों और त्रिपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे।

    इस बैठक में दक्षिण कोरिया के नेशनल डिफेन्स पॉलिसी के उपमंत्री चुंग सुक ह्वान, इंडो पैसिफिक सुरक्षा मामलो के अमेरिकी उप सचिव रांदेल स्क्रीवर और जापान की रक्षा नीति के डायरेक्टर जनरल ताकेशी इशिकावा मौजूद होंगे। सालाना सुरक्षा वार्ता सिलसिला साल 2008 में क्षेत्रीय सुरक्षा सम्बन्धो पर चर्चा के लिए शुरू किया गया था।

    जापान,अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए अभी महत्वपूर्ण मसला उत्तर कोरिया और चीन है। उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल का परिक्षण कर पडोसी देशों के जहन में भय की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। वही चीन दक्षिणी चीनी सागर पर अपने प्रभुत्व की वृद्धि कर रहा है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *