Fri. Mar 29th, 2024
    मुंबई में स्थित ताज पैलेस की तस्वीर

    भारत में साल 2008 में मुंबई को दहलाने वाले यानी आतंकी हमले में शामिल तहव्वुर राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत को सौंपा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक आतकी हमले की साजिश में अमेरिका में तहव्वुर राणा 14 साल की सज़ा काट रहा है और जल्द  इ भारत के हवाले किया जा सकता है।

    भारत सरकार अमेरिकी विभाग के पूरे सहयोग से पाकिस्तानी कैनेडियाई नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए जरुरी कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटी है। तहव्वुर राणा की जेल की कैद दिसम्बर 2021 में पूरी हो जाएगी। उसे मुंबई हमले के आरोप में साल 2009 में गिरफ्तार किया गया था।

    गौरतलब है कि मुंबई में हुए आतंकी हमले में करीब 166 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। करीब 10 आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल सहित कई बड़ी जगहों पर हमले किए थे। जिसके बाद सुरक्षा एंजेंसियों ने एक आतंकी अजमल कसाब को गिरफ्तार किया था। बाद में कसाब को फांसी दे दी गई थी। इस हमले में कई विदेशी नागरिक भी मारे गए थे।

    तहव्वुर राणा को साल 2013 में 14 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई गयी थी और अधिकारीयों के मुताबिक उसे साल 2021 में रिहा कर दिया जायेगा। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका में सज़ा पूर्ण होने के बाद तहव्वुर राणा को भारत भेज जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कागजी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण अ एक जटिल प्रक्रिया है।

    उन्होंने कहा कि भारत के कानून मंत्रालय, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय और साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय सभी की एक कानूनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया है। हालांकि भारतीय दूतावास व तहव्वुर राणा के वकील ने इस सम्बन्ध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

    अमेरिका, भारत सहित कई देशों ने पाकिस्तान पर इस आतंकी हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए फटकार लगाई है। हाल ही में मुंबई हमले की 10 वीं सालगिरह पर आतंकियों की खबर देने वालों के लिए 50 लाख डॉलर इनाम का ऐलान किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *