Tue. Apr 23rd, 2024

    अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी व्यापार जंग का फायदा भारत को को मिल रहा है। बीते छह महीने में भारत को चीन में किये निर्यात में 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर 8.46 अरब डॉलर का हो गया है। साथ ही अमेरिका को किये गए निर्यात ने भी 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। एक वर्ष पूर्व  भारत का चीन को निर्यात 6.37 अरब डॉलर का था।

    अमेरिका और चीन एक दूसरे के देश की कई उत्पादों के निर्यात पर अधिक अतिरिक्त शुल्क लगाया हुआ है। निर्यातकों को संस्था फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ‘ अमेरिका चीन के व्यापार युद्ध कसे भारत को अधिकतर फायदा हुआ है।’ उन्होंने कहा कि चीन कप किये गए निर्यात में 32 फीसदी की वृद्धि हुई है और अमेरिका को किये जाने वाकई उत्पादों के निर्यात ने भी 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन, सूती धागा, प्लास्टिक के कच्चे माल और समुंद्री माल के निर्यात में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए टैरिफ बिल्कुल भी अच्छा नही है, लेकिन भारत सहित अन्य देशों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। भारत का चयन को निर्यात बढ़ने से देह का फायदा है क्योंकि हमारे और चीन के मध्य व्यापार घाटा काफी अधिक है।

    साल 2016- 17 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 51.11 अरब डॉलर था जो साल 2017-18  में बढ़कर 63.12 अरब डॉलर हो गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *