Thu. Apr 25th, 2024
    अमेरिकी राष्ट्रपति

    डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले घुसपैठियों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा प्रवासी कानून का वैश्विक स्तर पर मखौल उड़ाया जा रहा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम प्रवासी कानून में परिवर्तन करना चाहते हैं। हम योग्यता के आधार पर अमेरिका में लोगों को लाएंगे। जो हमारे देश के तकनीकी विस्तार में मदद कर सके।

    ट्रम्प प्रशासन के बच्चों को माता-पिता से अलग की नीति के बाबत बताया कि वह अमेरिका की हर नीति में परिवर्तन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा अमेरिका में अवैध तार्किक से घुसने का परिणाम भुगतना होगा। अमेरिका की अर्थव्यवस्था बेहद मज़बूत है कारणवश हर कोई अमेरिका में रोजगार के लिए आना चाहता है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने इससे पूर्व डेमोक्रेट्स की अवैध प्रवासी निति के समर्थन के लिए आलोचना की थी। उन्होंने कहा डेमोक्रेट्स की नीति अवैध घुसपैठियों को पकड़ने और तत्काल छोड़ देने की थी। उन्होंने कहा यह कैसी नीति थी कि अपराधियों को पकड़कर, उनका नाम लिखकर फिर रिहा कर दिया जाता था।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा हमारे देश का प्रवासी कानून विश्व में सबसे बेकार है। दुनिया हम पर हंसती है लेकिन अब हम इसे परिवर्तित करेंगे।

    डेमोक्रेट्स की आलोचना करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे प्रवासियों को अमेरिका में बसाना चाहते हैं और अमेरिका को अपराधियों और ठगों के लिए स्वर्ग बनाना चाहते हैं।

    रिपब्लिकन को अपने देश में कानून व्यवस्था का पालन करने वाले अमेरिकी नागरिक चाहिए। एक-एक करके अपराध में लिप्त अवैध प्रवासी और हत्यारों को ढूढ़ निकालेंगे और उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जायेगा।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा हमारे देश में योग्यता के आधार पर लोग आएंगे। जो अमेरिका के आर्थिक विस्तार में मदद करेंगे। हम तकनीक के क्षेत्र की कंपनियोंको बढ़ावा देना चाहते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *