Fri. Apr 19th, 2024
    रैली का शुभारंभ करते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

    शनिवार 02 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में पार्टी के प्रचार के लिए एक राष्ट्रव्यापी बाइक रैली का आह्वान किया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, यह मेगा बाइक रैली पूरे भारत मे जाएगी, सभी लोगों कार्यकर्ताओं से जुड़ेगी। साथ ही ये लोग जगह-जगह जाकर नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां व विशेषताएं जनता को बताऐंगे।

    शाह ने पार्टी के प्रचार के लिए इस रैली को मध्य प्रदेश के उमरिया में शुरु किया। यह रैली शनिवार को पूरे राज्य का दौरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह मेगा बाइक रैली उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और केरल सहित 3,500 से अधिक स्थानों पर की जाएगी।

    ज्ञात हो कि यह प्रचार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुरु किया जा रहा है। मध्‍यप्रदेश में आयोजित इस रैली को नमो बाइक रैली नाम दिया गया है। वहीं इस पूरे रैली को सम्मिलित रुप से ‘विजय संकल्प बाइक रैली’ कहा गया है।बाइक रैली

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *