Thu. Apr 25th, 2024
    अमित शाह

    गुजरात विधानसभा चुनाव अपने चरम सीमा पर है। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टिया जमकर एक दूसरे पर इल्जाम लगा रही है। कांग्रेस की तरफ से लगाए गए, राहुल गाँधी के सभी आरोपों का आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने करारा जवाब दिया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज किस विकास की बात कर रही है। आज तक तो कभी गुजरात का ध्यान कांग्रेस या राहुल गाँधी को नहीं आया। आज अचनाक चुनाव से ठीक पहले उनका गुजरात प्रेम कैसे उमड़ रहा है। अपने 10 साल के कार्यकाल में सभी क्षेत्रो में असफल रहने वाली कोंग्रस आज हमसे सवाल कर रही है कि हमने विकास के लिए क्या किया।

    उन्होंने बीजेपी की उपलब्धिओं का जिक्र करते हुए कहा कि जबसे कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्ता से बहार हुई है, तबसे राज्य का खूब विकास हुआ है। उत्पादन बढ़ा है। गरीबो की बात करने वाले राहुल गाँधी को अपने ही अंदाज में आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा कि 1995 में गुजरात में कुल बैंक डिपॉजिट 23 करोड़ थी, जो आज बढ़कर 5 लाख करोड़ हो गई है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल का अपमान किया है। अपने 10 साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने सरदार पटेल को भारत रत्न नहीं दिया, यहां तक की संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी एक सामान्य तस्वीर भी लगाना जरूरी नहीं समझा गया। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नर्मदा पर सरदार सरोवर बांध का काम तक पिछली सरकार नहीं कर पायी।

    उन्होंने राहुल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, राहुल को किसी एनजीओ ने कोई कागज पकड़ा दिया है, जिसे वो गुजरात में जगह जगह लेकर घूम रहे है।

    आने वाले विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी और किसकी हार होगी इसका फैसला तो जनता के हाथों में है। पर नेताओ के बयानों से लग रहा है मानो सभी पार्टियों ने इस चुनाव को अपने सम्मान का विषय बना लिया है।