Thu. Mar 28th, 2024
    भारतीय चीन सीमा डोकलाम

    भारतीय सरकार अब चीन को उसी की नीति से जवाब देगी। भारतीय सरकार ने चीन सीमा से लगे हुए सभी इलाकों में तक़रीबन 73 सड़कें बनाने का फैसला किया है। इस योजना के बाद भारत चीन की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख पायेगा।

    आपको बता दें पिछले एक महीने से भारत चीन सीमा पर विवाद चल रहा है। इस विवाद के पीछे का कारण चीन का सीमा पर रोड़ बनाना बताया जा रहा है। नई योजना के तरत भारत सरकार अब चीन से लगती हुई सीमा के आसपास 73 सड़कें बनाने की योजना पर काम कर रही है। पहले भारत की रणनीति थी कि सीमावर्ती इलाके वीरान होने से युद्ध जैसी स्थिति में चीन की सेना को भारतीय सीमा में घुसने में परेशानी होगी।

    जाहिर है चीन पिछले कुछ सालों से भारत से लगे इलाकों में रोड़ बना रहा है। अब भारत भी अपने इलाकों में रोड़ बनाकर चीन पर उसी की रणनीति से दबाव डालने की कोशिश करेगा। रोड़ बनाने से भारतीय सेना के बॉर्डर पर आवागमन में आसानी होगी। इससे युद्ध जैसी हालत में सेना को मदद मिलेगी।

    गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चीन के सीमावर्ती इलाकों में रक्षा मंत्रालय के खर्च से 46 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं 27 सड़कों का निर्माण गृह मंत्रालय कराएगा। रिजिजू ने बताया कि सीमा पर 30 सड़कों का निर्माण लगभग पूरा भी हो चुका है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।