Sat. Apr 20th, 2024
    तालिबान

    अफगानिस्तान की सेना ने संयुक्त और विशेष अभियान में 66 चरमपंथियों को ढेर कर दिया था और इसमें 14 अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इस अभियान में 15 हवाई हमले, जिन्होंने जमीनी हमले को सहयोग किया था

    सरकारी विरोधी तत्वों को इस हमले में निशाना बनाया गया था। इस हमले में बदख्शन, फ़रयब, हेलमंद, बद्घिस, उरुज़ं, नंगरहार, घजनी, बाल्ख, पक्तिका, ताखर , कुंदुज़ और सर ए पुल के प्रान्तों को निशाना बनाया गया था।

    मंत्रालय ने कहा कि “गठबंधन की सेना ने अभियानों के दौरान अफगानी सुरक्षा सेना को मदद मुहैया की थी। अभियानों के दौरान संदिग्ध चरमपंथी को गिरफ्तार कर लिया गया था।”

    अफगानिस्तान नेशनल पुलिस ने देश के उत्तरी प्रान्त लोगर में आतंक रोधी अभियान को अंजाम दिया था। इस अभियान में 22 तालिबानी आतंकवादी और एक नागरिक की हत्या हो गयी थी।

    क़तर की राजधानी दोहा में दो दिनों तक अफगानी अधिकारीयों और तालिबानी प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण मामलो पर चर्चा हुई थी। दोनों पक्षों ने नागरिक हताहत को शून्य करने के लिए कार्य करने की जरुरत पर जो दिया है।

    साथ ही महिलाओं की राजनीति, सामाजिक, अर्थव्यवस्था, शैक्षणिक, सांस्कृतिक मामलो में भागीदारी को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *