Fri. Mar 29th, 2024
    अफगानी विस्फोट

    अफगानिस्तान के कुंदुज़ शहर में विस्फोट से छह सुरक्षा सैनिको की मौत हो गयी थी। यह शहर अफगानी सरकारी सेना और तालिबान के बीच घंटो तक जंगी सरजमीं बन गया था। इस हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली थी। शहर में विस्फोट से 10 लोगो की मौत हो गयी थी।

    अफगानिस्तान की सेना और तालिबान के चरमपंथियों के बीच कुंदुज़ में संघर्ष जारी है। जिन्होंने बीती रात में इस शहर में हमला किया था। अफगान सरकार ने दावा किया कि हमले का सफलतापूर्वक प्रतिकार किया गया था। मीडिया की खबर के मुताबिक, लड़ाई जारी है।

    शहर में यह भय है कि रात तक अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ था। तालिबान के समक्ष शहर पर कब्ज़ा करने का आखिरी  मौका था। शनिवार को काबुल हॉल में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया था। अफगान आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पीडितो में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। इस्लामिक स्टेट समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

    अफगानिस्तान के पत्रकार बिलाल सरवरी के मुताबिक इस हॉल में हजारा शादी है जब यह विस्फोट किया गया था। अफगानिस्तान में 18 वर्षों की जंग को समाप्त करने के लिए तालिबान और अमेरिका शान्ति समझौते के काफी करीब है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *