Sat. Apr 20th, 2024
    अफगानी चुनाव

    अफगानिस्तान के चुनावो के समापन के बाद भारत ने कहा कि चुनौतीपूर्ण सुरक्षा हालातो के बावजूद राष्ट्रपति चुनावो के सफल आयोजन पर अफगानी जनता, सरकार और सुरक्षा बल को बधाई। यह चुनाव जनता के शान्ति के प्रचार, सुरक्षा, स्थिरता, समृद्धता और लोकतंत्र के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान में कहा कि “अफगानी जनता के एक बार फिर लोकतान्त्रिक शासन और संवैधानिक प्रक्रियाओं पर भरोसा जताने के लिए नई दिल्ली उनकी सराहना करती है। भारत अफगानी जनता, सरकार और सुरक्षा बलों की 28 सितम्बर को आयोजित चुनावो को सफलतापूर्वक आयोजित करने की सराहना करता है।”

    बयान के मुताबिक, अफगानिस्तान में धमकियां, हिंसा और खतरे के बावजूद अफगानी जनता द्वारा लोकतान्त्रिक शासन और संवैधानिक प्रक्रिया पर एक बार फिर भरोसा जताने के लिए हम बधाई देते हैं। देश में शान्ति, स्थिरता, सुरक्षा, समृद्धता और लोकतंत्र का प्रचार करने के लोगो के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने सोमवार को अफगानी जनता, मतदान कार्यकर्ताओं और सुरक्षा सेनाओं के साहस की सराहना की है क्योंकि सुर्स्कः खतरे और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद इन चुनावो में शामिल हुए हैं। उन्होंने अफगानी सरकार से परिणामों को पारदर्शी बनाने के लिए सभी जरुरी कदम उठाये और शिकायतों पर जांच करने की मनाग की है।

    अफगानिस्तान में पहले चरण के चुनावो के लिए मतदान शनिवार को हुआ था। चुनावो के शुरूआती परिणामो का खुलासा 19 अक्टूबर को कर दिया जायेगा और अंतिम नतीजो का ऐलान 7 नवम्बर को को किया जायेगा।

    अफगानिस्तान में 5371 मतदान केन्द्रों में से 445 मतदान केन्द्रों को बंद कर दिया है लेकिन आंतरिक मंत्रालय ने मतदाताओं को सुरक्षित माहौल मुहैया करने का आश्वासन दिया है। तालिबान ने मतदाताओं को आगामी चुनावी प्रक्रिया से दूरी बनाकर रखने की धमकी दी थी, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *