Fri. Mar 29th, 2024
    अनिल कपूर की फिल्म में होंगी सोनम कपूर

    सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर हाल ही में 63 साल के हुए हैं। अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की पहली झलक लोगों के सामने पेश की है। इस मौके पर उनके साथ सोनम कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा भी मौजूद थे। इस फिल्म में, अनिल और सोनम ने पहली बार साथ काम किया है। और इसमें भी दोनों ने बाप-बेटी का किरदार निभाया है।

    मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल ने बताया कि अगर कभी उन्होंने किसी फिल्म का निर्देशन किया तो उसमे मुख्य किरदार उनकी बेटी यानी सोनम कपूर निभाएंगी। और जब उनसे सोनम के साथ काम करने का अनुभव पूछा गया तो उन्होंने कहा-“काफी अच्छा अनुभव था। एक अभिनेत्री होने के तौर पर ये मुझे हमेशा चौकाती हैं। सेट और स्क्रीन दोनों पर उनकी अलग ही मौजूदगी होती है। मेरे ख्याल से ये एक अच्छे कलाकार की निशानी है।”

    https://www.instagram.com/p/Brwu0U9F6pZ/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस साल अनिल की दो फिल्में रिलीज़ हुई जिनका नाम है-‘रेस 3’ और ‘फन्ने खान’। उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ भी दो प्रोजेक्ट पर काम किया। पहले उन्होंने ‘सिलेक्शन डे’ नाम की वेब सीरीज का निर्माण किया और दूसरा फिल्म ‘मोगली: लीजेंड ऑफ़ द जंगल’ में बालू के किरदार को अपनी आवाज़ दी।

    इस बारे में उन्होंने बताया-“मेरे ख्याल से ये साल बहुत खूबसूरत था और आने वाला साल इससे भी बेहतर होगा।”

    अब “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की बात की जाये तो ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी जिसका शैली चोपड़ा धर ने निर्देशन किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म अगले साल 1 फरवरी को रिलीज़ होगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *