Fri. Mar 29th, 2024
    Anita Hassanandani biography in hindi

    अनीता हस्सानंदनी एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अलग अलग भाषाओ की फिल्मों और टीवी सीरियल में अभिनय किया है। टीवी सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में अनीता ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अनीता हस्सानंदनी का फ़िल्मी डेब्यू तमिल फ़िल्म ‘वरुश्मैलम वसंतम’ से हुआ था। उनका बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ताल’ से हुआ था।

    2003 में अनीता ने हिंदी सीरियल ‘कक्व्यंजलि’ में ‘अंजलि नंदा’ का किरदार अभिनय किया था। 2013 से अंजलि को स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘शगुन अरोड़ा’ के किरदार में देखा जाने लगा था। इस सीरियल के बाद अनीता को कलर्स टीवी के पॉप्पुलर सीरीज ‘नागिन 3’ में ‘नागिन विशाखा’ के किरदार में देखा जाता था।

    अभी फिलहाल वो ‘नच बलिए 9’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग ले चुकी हैं और साथ ही नागिन 4 में भी दिखने वाली हैं।

    अनिता हस्सनंदनी का प्रारंभिक जीवन

    अनीता हस्सानंदनी का जन्म 14 अप्रैल 1980 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। अनीता ने सिंधी परिवार में जन्म लिया था। अनीता के पापा बिज़नेसमैन है और माँ हाउसवाइफ हैं। अनीता की माँ का नाम ‘कविता हस्सानंदनी’ है। अनीता की एक बहन हैं। अनीता ने अपने करियर की शुरुआत 1999 से ही कर दी थी। उन्होंने एक्टिंग, मॉडलिंग, डांस, होस्ट, कॉमेडी कर जगह खुदको आज़माया है और साथ ही सफल भी पाई हैं।

    अनीता हस्सानंदनी ने हिंदी फिल्मो और टीवी सीरियल के आलावा तेलुगु, कन्नड़, तमिल और पंजाबी फिल्मो में भी काम किया था। अनीता ने 2013 में बिज़नेसमैन रोहित रेड्डी के साथ गोवा में शादी कर ली थी। अनीता और उनके सास ससुर के बीच में काफी अच्छा रिश्ता है और अनीता अपनी हर एक परेशानी को अपनी माँ और सास दोनों से बांटती हैं।

    अनिता हस्सनंदनी का व्यवसायिक जीवन

    अनीता हस्सानंदनी ने अपने अभिनय की शुरुआत 1999 से ही कर दी थी। अनीता ने तेलुगु, तमिल, हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है और लोगो ने उन्हें पसंद भी किया है। उनका पहला टीवी सीरियल जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी वो ‘कक्व्यंजलि’ था।

    अनीता ने इस सीरियल में ‘अंजलि नन्द’ का किरदार अभिनय किया था, जिसको लोगो ने बहुत पसंद किया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर 2005 से 2006 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल से पहले अनीता हस्सानंदनी ने 2001 में स्टार प्लस के एक और सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में ‘तनुश्री’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को 2001 से 2002 तक टीवी पर दर्शाया गया था।

    2006 में सीरियल ‘कक्व्यंजलि’ को छोडने के बाद अनीता ने 2007 में सीरियल ‘क़यामत’ से एक बार फिर वापिसी की थी। यह सीरियल भी स्टार प्लस पर ही दर्शाया जाता था। इस सीरियल में अनीता ने ‘स्वाति भाटिया’ और ‘प्रीती’ का किरदार अभिनय किया था।

    अनीता ने वैसे तो एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बोरोप्लस, सनसिल्क, पार्ले क्रैकजैक, बीएसएनएल मोबाइल, शिल्पा काकवानी विंटर कलेक्शन, मूव पेनकिलर और स्प्राइट कैसे कई ब्रांड के एड्स और पोस्टर्स के लिए काम किया है।

    अनीता हस्सानंदनी एक बेहद सफल मॉडलिंग करियर को अनुभव करने के बाद टीवी सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में दिखाई देने लगी थी। तब से वह कई टीवी सीरियलों और शोज में नजर आ चुकी हैं जैसे ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘झलक दिखला जा सीजन 8’, ‘कक्व्यंजलि’, नागिन 3, उनको वैसे तो पॉजिटिव किरदारों में भी लोगो ने अपनाया है लेकिन ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल में उनके नेगेटिव किरदार को बहुत प्यार मिला था। उन्होंने अपने पति रोहित रेड्डी के साथ 2019 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी भाग लिया है।

    अनीता हस्सानंदनी के फिल्मो की बात करे तो उन्होंने 2003 में ‘तुषार कपूर’ और ‘आइशा देओल’ के साथ थ्रिलर फिल्म ‘कुछ तो है’ के साथ अपना बॉलीवुड में लीड रोल का डेब्यू किया था। हिंदी फिल्मों और टेलीविज़न में अभिनय के आलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्म जैसे कि ‘नुव्वु नेनु’, ‘निन्ने इष्टापददान’, ‘समुराय’, ‘वीर कन्नडिगा’ और ‘गंधुगली कुमारा रामा’ में भी अपना अभिनय जनता के सामने पेश किया है।

    2014 में अनीता हस्सानंदनी ने ‘यारान दा केचप’ फिल्म से अपनी पंजाबी फिल्म की शुरुआत भी कर दी है। उन्हें आखिरी बार 2015 में हिंदी फिल्म ‘हीरो’ में देखा गया था और उनकी आखिरी तेलुगु फिल्म ‘मनालो ओक्कडू’ थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। आने वाले समय में अनीता को कलर्स टीवी के टॉप सीरीज ‘नागिन’ के पार्ट 4 में भी देखा जायगा। उनके फैंस उन्हें एक बार फिर नागिन के अवतार में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

    अनीता हस्सानंदनी के द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शो और उनके किरदार

    • 2000, डीडी मेट्रो के सीरियल ‘हरे कांच की चूड़ियाँ’ में ‘निशा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2001 – 2002, स्टार प्लस के सीरियल कभी सौतन कभी सहेली’ में ‘तनुश्री’ के किरदार को अभिनय किया था।
    • 2005 – 2006, स्टार प्लस के सीरियल ‘कक्व्यंजलि’ में ‘अंजलि नन्द’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2007, स्टार प्लस के सीरियल ‘क़यामत’ में ‘स्वाति भाटिया’ और ‘प्रीती’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2007 – 2008, स्टार प्लस के सीरियल ‘क्युकी सास भी कभी बहु थी’ में ‘साँची वीरानी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008, 9एक्स के सीरियल ‘क्या दिल में हैं’ में ‘तापुर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008, 9एक्स के सीरियल ‘कहानी हमारे महाभारत की’ में ‘द्रौपती’ और ‘पांचली’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008 – 2009, ज़ी टीवी के सीरियल ‘कसम से’ में ‘अनीता कपाडिया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, सोने टीवी के शो ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’ को होस्ट किया था।
    • 2010, कलर्स टीवी के सीरियल ‘अनहोनियों का अँधेरा’ में ‘अनाहिता मल्लिक’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ में ‘सिमरन’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, सब टीवी के सीरियल ‘गुंटूर गु 2’ में ‘अनीता अहूजा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, स्टार प्लस के सीरियल ‘लाखों में एक’ में ‘नीलम कपूर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013, कलर्स टीवी के सीरियल ‘मधुबाला’ में ‘सान्या’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013 – 2014, बिंदास के सीरियल ‘ये है आशिकी’ में ‘प्रियंका’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013 – अभी तक, स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ‘शगुन अभिमन्यु राघव’ का किरदार अभिनय कर रही हैं।
    • 2014 – 2015, सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 1’ में कंटेस्टंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2015, कलर्स टीवी के शो ‘झलक दिखला जा’ में कंटेस्टंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2015, लाइफ ओके से शो ‘कॉमेडी क्लासेज’ में कंटेस्टंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2015 – 2017, कलर्स टीवी के शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में कंटेस्टंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2016, लाइफ ओके के सीरियल ‘बहु हमारी रजनी कांत” में ‘प्रिया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 2’ में कंटेस्टंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2018, सब टीवी के सीरियल ‘सजन रे झूट मत बोलो’ में ‘जाया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018 – 2019, कलर्स टीवी के सीरीज ‘नागिन 3’ में ‘विशाखा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, एमटीवी इंडिया के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 4’ में कंटेस्टंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2019, स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में कंटेस्टंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2019 – 2020,  कलर्स टीवी के सीरीज ‘नागिन 4’ में ‘विशाखा’ का किरदार अभिनय करेंगी।

    अनीता हस्सानंदनी के द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 1999, हिंदी फिल्म ‘ताल’ में अभिनय किया था।
    • 2001, तेलुगु फिल्म ‘नुव्वु नेनु’ में अभिनय किया था।
    • 2002, तमिल फिल्म ‘वर्मशमेलम वसंतम’ में अभिनय किया था।
    • 2002, तमिल फिल्म ‘समुराई’ में अभिनय किया था।
    • 2002, तेलुगु फिल्म ‘श्रीराम’ में अभिनय किया था।
    • 2002, तेलुगु फिल्म ‘थोटी गैंग वेंकट’ में अभिनय किया था।
    • 2003, तेलुगु फिल्म ‘आदन्ते अदो टाइप’ में अभिनय किया था।
    • 2003, तेलुगु फिल्म ‘नेनु पेलिकी रेडी’ तेलुगु
    • 2004, हिंदी फिल्म ‘कृष्णा कॉटेज’ में अभिनय किया था।
    • 2004,कन्नड़ फिल्म ‘वीरा कन्नडिगा’ में अभिनय किया था।
    • 2005, तमिल फिल्मं ‘सुकरण’ में अभिनय किया था।
    • 2005, हिंदी फिल्म ‘सिलसिले’ में अभिनय किया था।
    • 2005, हिंदी फिल्म ‘कोई आप सा’ में अभिनय किया था।
    • 2006, कन्नड़ फिल्म ‘गंडुगली कुमारा रामा’ में अभिनय किया था।
    • 2007, हिंदी फिल्म ‘दस काँहनियाँ’ में अभिनय किया था।
    • 2007, हिंदी फिल्म ‘जस्ट मैरिड’ में अभिनय किया था।
    • 2008, तमिल फिल्म ‘नायकन’ में अभिनय किया था।
    • 2009, हिंदी फिल्म ‘एक से बूरे दो’ में अभिनय किया था।
    • 2010, हिंदी फिल्म ‘बेनी और बबलू’ में अभिनय किया था।
    • 2010, कन्नड़ फिल्म ‘हुडुगा हुदुगी’ में अभिनय किया था।
    • 2011, तमिल फिल्म ‘महाराजा’ में अभिनय किया था।
    • 2014, हिंदी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में अभिनय किया था।
    • 2014, पंजाबी फिल्म ‘यारां दा कैचप’ में अभिनय किया था।
    • 2015, हिंदी फिल्म ‘हीरो’ में अभिनय किया था।
    • 2016, तेलुगु फिल्म ‘मनालो ओक्कडू’ में अभिनय किया था।

    अनीता हस्सानंदनी के द्वारा अभिनय किए गए वेब सीरीज

    • 2018, एएलटी बालाजी की वेब सीरीज ‘गलती से मिस – टेक’ में अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    •  2005, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कक्व्यंजलि’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (जूरी) का अवार्ड मिला था।
    • 2005, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कक्व्यंजलि’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2006, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कक्व्यंजलि’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ए नेगेटिव रोल (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ”बेस्ट एक्ट्रेस इन ए नेगेटिव रोल (जूरी)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘नागिन 3’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘नागिन 3’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।

    अनीता हसनंदानी का निजी जीवन

    अनीता हस्सानंदनी की लव लाइफ की बात करे तो सबसे पहले टीवी सीरियल के एक्टर ‘ऐजाज़ खान’ के साथ उनका लव अफेयर सामने आया था। कई साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था और फिर दोनों ने शादी करने का इरादा भी बना लिया था। अनीता और ऐजाज की सगाई भी हो चुकी थी।

    सगाई होने के बाद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं रहने लगा था इसलिए दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ने का फैसला लिया था। अनीता ने एजाज़ के बाद रोहित रेड्डी को डेट किया था। दोनों ने 2013 में गोआ में शादी कर ली थी। हालही में उन दोनों को स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में देखा गया था।

    अनीता के कॉन्ट्रोवर्सी की बात करे तो वैसे तो अनीता का नाम कभी सुर्खियों में आया ही नहीं है, लेकिन एक बार मीडिया में यह खबर ज़रूर आई थी की अपने फिल्मो को फ्लॉप होता देख, अनीता हस्सानंदनी डिप्रेशन में जा रही हैं। अनीता 6 महीनो तक डिप्रेशन का शिकार बनी थी। उसके बाद अनीता ने अपना सारा वक़्त टीवी सीरियल में दिया है। अनीता अपने 1 एपिसोड को शूट करने का 50,000 से 60,000 तक चार्ज करती हैं।

    अनीता के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो अनीता को खाने में फिश करी बहुत पसंद है। अनीता के फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन हैं और फेवरेट एक्ट्रेस हेमा मालिनी, रेखा और डिंपल कपाडिया हैं। अनीता का फेवरेट कार्टून शो ‘टॉम & जैरी’ है। अनीता के पसंदीदा रंग हरा, जमुनी और पीला है। अनीता को गोआ और लंदन घूमना बहुत पसंद है। अनीता फ़िलहाल अपने आने वाले शो ‘नागिन 4’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ की शूटिंग में बिजी हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *