Thu. Mar 28th, 2024
    अनार का जूस फायदे

    यह बिलकुल भी ज़रूरी नहीं होता कि स्वास्थ्यवर्धक रस होने के लिए उसमे पालक और हरे पत्तेदार सब्जियां होना ज़रूरी है। अनार का जूस भी काफी पोषित और फायदेमंद होता है। अनार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें 100 से ज्यादा फाइटोकेमिकल्स होते हैं

    बहुत समय से अनार के रस को उसके औषधीय गुणों के कारण इस्तेमाल किया जाता रहा है। वर्त्तमान में भी इस पर शोध जारी हैं और कई में यह पाया गया है कि ये कैंसर को रोकने, इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने में और फर्टिलिटी सुधारने में उपयोगी होते हैं।

    आइये, अनार के रस से होने वाले महत्त्वपूर्ण फायदों पर चर्चा करते हैं

    1. गठिया

    अनार के रस में मौजूद फ्लेवोनोल सूजन को कम करता है और ऑस्टियोआर्थराइटिस को दूर करता है। इसके साथ ही कार्टिलेज डैमेज में भी यह सहायक होता है

    वर्त्तमान समय में अनार के रस पर शोध चल रहा है और ये जानने की कोशिश की जा रही है कि ये सूजन, गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या को किस प्रकार प्रभावित करता है

    2. एंटीओक्सीडैन्ट्स

    अनार का गहरा लाल रंग उसमें मौजूद पोलीफेनोल्स के कारण होता है। ये केमिकल्स अत्यधिक शक्तिशाली होते हैं। इसके रस में दूसरे फलों के रस की तुलना में बहुत अधिक एंटीओक्सीडैन्ट्स होते हैं

    इसमें ग्रीन टी और लाल वाइन के मुकाबले तीन गुना ज्यादा एंटीओक्सीडैन्ट्स होते हैं। ये एंटीओक्सीडैन्ट्स फ्री रेडिकल्स को हटा देते हैं, सेल्स की क्षति होने से रोकते हैं और सूजन को कम कर देते हैं।

    3. अल्झाइमर से बचाव

    अनार के रस में प्रचुर मात्रा में एंटीओक्सीडैन्ट्स पाए जाते हैं जो अल्झाइमर रोग और याददाश्त तेज़ करने में उपयोगी होते हैं। इनका नियमित सेवन इन रोगों से निजात पाने में सहायता करता है।

    4. हृदय रोग

    अनार के रस का सेवन हृदय के लिए सबसे उपयोगी और महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ये हृदय और आर्टरीज दोनों की ही रक्षा करता है। शोध में यह पता चला है कि यह रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और आर्टरीज में कठोरता आने से रोकता है

    ये प्लाक और कोलेस्ट्रोल को इकठ्ठा होने से भी रोकता है लेकिन कुछ दवाइयों के साथ ये दुष्प्रभाव दिखा सकता है। इसलिए इसका सेवन शुरू करने से पहले एक बार अपने चिकित्सक से परामर्श ले लें।

    5. विटामिन सी

    अनार के रस में आपकी रोज़ की ज़रुरत का लगभग 40% विटामिन सी पाया जाता है। इसको पासटेरीज़ करने पर ये टूट जाता है जिसके कारण हमें घर पर बने हुए अनार के रस का ही सेवन करना चाहिए।

    6. पाचन

    अनार का रस आंत में सूजन कम करता है और पाचन प्रक्रिया को सुधार देता है। इससे आप क्रोहन रोग, अल्सरेटिव कोलाइटिस, और अन्य सूजन आंत्र रोगों से बाख सकते हैं।

    डायरिया से पीड़ित लोगों को अनार के रस का सेवन करना चाहिए या नहीं ये अभी भी शोधकर्ताओं के लिए बहस का विषय बना हुआ है। हालांकि, अधिकतर चिकित्सक डायरिया से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन न करने की सलाह देते हैं जब तक वह ठीक नहीं हो जाते।

    7. ब्लड प्रेशर

    प्रतिदिन नियमित रूप से अनार का रस पीने से आपका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। हालांकि, अभी इस विषय पर शोध किया जाना बाकि है कि ये सम्पूर्ण ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में सहायक होता है या नही।

    8. याददाश्त

    प्रतिदिन 8 औंस अनार का रस पीने से आपकी याददाश्त तेज़ हो जाती है। इसके अलावा आपके सीखने की क्षमता और स्मृति भी निपुण हो जाती है, यह बात एक शोध द्वारा सिद्ध की गयी है।

    9. मधुमेह

    मध्य पूर्व और भारत में काफी समय से अनार के रस को मधुमेह के इलाज की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। अभी भी इस पर शोध जारी है।

    हालांकि, यह रक्त शर्करा और इन्सुलिन की मात्रा को घटाने में उपयोगी होता है

    10. सूजन में लाभकारी

    अनार का जूस सूजन में अत्यधिक लाभकारी होता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीओक्सीडैन्ट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर में हर प्रकार की सूजन खत्म हो जाती है और ओक्सिडेटिव तनाव भी कम हो जाता है।

    11. कैंसर

    अनार के रस के कैंसर से लड़ने की उपयोगिता ने उसको बहुत फायदेमंद बना दिया है। शोध में पाया गया है कि ये प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स के विकास को रोकने में अनार का जूस सहायक होता है। 

    हालांकि, इस पर बड़े शोध किया जाना अभी बाकि है लेकिन इससे कोई नुक्सान नहीं होता है इसलिए इसे अपने आहार में निःसंकोच जोड़ा जा सकता है

    12. संक्रमण से बचाव

    अनार के रस में बिमारियों से लड़ने और संक्रमण दूर करने की क्षमता होती है। इन्हें शोधों में एंटीवायरल और एंटीफंगल पाया गया है। वर्तमान समय में भी इन पर शोध जारी है।

    13. सेक्सुअल परफॉरमेंस और फर्टिलिटी

    अनार का जूस एंटीऑक्सिडेंट्स की एकाग्रता और ऑक्सीडेटिव तनाव को प्रभावित करने की क्षमता के कारण एक अच्छी फर्टिलिटी ऐड के तौर पर जाना जाता है। 

    महिलाओं में स्पर्म डिसफंक्शन और घटती हुई फर्टिलिटी का कारण ऑक्सीडेटिव तनाव को ही बताया गया है। यह रस प्लेसेंटा में ओक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। 

    अनार का जूस पीने से पुरुषों और महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ सकता है जो सेक्स ड्राइव के पीछे मुख्य हार्मोन में से एक है।

    14. धीरज और खेल में प्रदर्शन

    टर्ट चेरी और चुकंदर के जूस की तरह अनार का जूस भी खेल प्रदर्शन में सुधार के लिए फायदेमंद होता है। ये जूस दर्द कम करता है और शरीर की ताकत वापिस लाता है।

    व्यायाम के दौरान कोई दर्द या चोट अनार के रस से जल्दी भर जाती है और शरीर में शक्ति आती है। ये व्यायाम के कारण होने वाली ओक्सीडेटिव क्षति को कम कर देता है।

    15. अनार का जूस है विटामिन्स से भरपूर

    विटामिन सी और विटामिन ई की प्रचुर मात्रा होने के साथ साथ इसमें पोटैशियम, फोलेट और विटामिन के भी पाया जाता है। ये सभी तत्व श्री के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण होते हैं।

    ये भी पढ़ें:

    1. केले के जूस के फायदे