Thu. Apr 18th, 2024
    अखिलेश यादव गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य्मंत्री और सपा के नेता अखिलेश यादव को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान अखिलेश औरैया थाना जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बीच में रोका और हिरासत में ले लिया। अखिलेश के साथ उनकी पार्टी के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रदीप यादव ने पुलिस पर उनकी पिटाई का आरोप भी लगाया।

    खबर के अनुसार अखिलेश यादव आज सुबह अपने समर्थकों के साथ औरैया थाना जा रहे थे। पुलिस ने उन्नाव एक्सप्रेसवे पर उनको रोककर हिरासत में ले लिया था। इसका उनके समर्थकों ने काफी विरोध किया। उनको गिरफ्तार करने के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया था। आपको बता दें कि औरैया में कल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में जमकर बवाल मचा था। इस दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थक आमने सामने थे। इस दौरान हुए बवाल के चलते अखिलेश ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।