Fri. Mar 29th, 2024
    अंग्रेजी भाषा सीखें

    इक्कसवी सदी मे कुछ लोग आपको बुद्धिमान तभी मानेंगे अगर आप अंग्रेजी भाषा में उत्तीर्ण है। आज के समय में अंग्रेजी भाषा आना बेहद जरूरी है क्योकि अंग्रेजी ऐसी भाषा है जो पूरे विश्व मे बोली जाती है। यह भाषा सभी जगह अनिवार्य बनती जा रही है।

    किसी भी भाषा को सीखने के लिए उस भाषा की ईकाई से शुरूआत करनी चाहिए। एक भाषा मे उत्तीर्ण होने के लिए उस भाषा को लिखना, पढ़ना, बोलना और समझना आना चाहिए।

    भाषा मे मजबूती से पकड बनाने के लिए हमें शब्दावली पर भी ध्यान देना होगा। कई बार हम अपने आप पर काम करना चाहते है परंतु हमे डर लगता है कि अगर हमने कुछ गलत बोल दिया तो सब हमारा मजाक उड़ाएंगे।

    इस लेख के जरिये हम कुछ ऐसी बातों पर चर्चा करेंगे, जिसकी मदद से आप जल्द ही अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। इन टिप्स का यदि आप पालन करेंगे, तो जल्द ही आप फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं।

    1. अंग्रेजी मे सोचे

    अंग्रेजी में सोचकर अंग्रेजी बोलना सीखेंहमे जिस भाषा मे बोलना होता है, हम कभी उस भाषा मे नही सोचते हैं। हम अपनी जुबानी भाषा मे सोच कर उस बात का अनुवाद करके बोलने की कोशिश करते है।

    इस कारण हमारे लिए अंग्रेजी भाषा मे बोलना बेहद मुश्किल हो जाता है और हमे यह भाषा कठिन लगने लगती है।

    जिन लोगो की दो भाषाओ पर अच्छी पकड होती है उनके लिए भी अनुवाद करने मे मुश्किल पैदा होती है।

    ऐसे में यह कोशिश करें कि आप अंग्रेजी शब्दो से अंग्रेजी अर्थ वाली शब्दकोश का इस्तेमाल करे।

    आपको कुछ समय के बाद यह महसूस होगा कि अगर आप अंग्रेजी मे सोचते है तो आपके लिए अंग्रेजी मे बोलना बेहद आसान है।

    2. स्वंय से बात करे

    कभी भी अगर आप अकेले है या किसी शांत जगह पर है तो अपने आप से उस भाषा में बात कीजिए, जो भाषा आपको सीखनी है। अगर आप अंग्रेजी मे सोच कर बोल रहे है तो यह बेहद अच्छी बात है। अपने विचारो को जोर जोर से बोलिए।

    अंग्रजी किताबो या अंग्रेजी अखबारो को ध्यानपूर्वक पढ़े। अपने सोचे गए वाक्यो को बार बार दोहराए ऐसा करने से आप अपनी गलती आसानी से पहचान पाएंगे।

    3. शीशे मे देख कर बात करे

    शीशे में देखकर अंग्रेजी बोलेहर दिन कुछ समय अपने आप से बात करे, किसी भी विषय के बारे मे। दिन मे चार से पांच मिनट शीशे के सामने खड़े होकर किसी भी विषय के बारे में बोलें।

    जब आप अपने आप को अंग्रेजी बोलते हुए देखेंगे, अपनी गलतियां सुनेंगे तो आप उन्हे सुधारने का प्रयास करेंगे।

    आपको स्वंय से बात करते हुए ऐसा लगेगा कि आप अपने किसी मित्र से बात कर रहे है।

    बात करते समय अगर आप किसी शब्द या फिर किसी वाक्य मे अटकते है तो अपने विचारो को दूसरी तरह से प्रस्तुत करने का प्रयास करे। इस प्रकिया से आपको शब्दो का सही उच्चारण पता चलेगा। आपको नए शब्द सीखने को मिलेंगे और आपकी हिचक पर भी पाबंदी लगेगी।

    4. अपने बोलने की गति पर ध्यान दे

    आप अंग्रेजी बोलते समय हिचकिचा रहे है या फिर बार बार रूक रहे है तो जान ले कि आप उस भाषा को बोलने में असहज हैं। शुरुआत में कोशिश करें कि आप धीरे-धीरे बोलें।

    धीरे-धीरे जैसे आप अंग्रेजी भाषा से सहज होतें हैं, तो बिना रुके बोलनें की कोशिश करें। बिना रूके बोलते समय ऐसा हो सकता है आप व्याकरण मे कुछ गलतियां करें, परंतु ऐसा शुरूआत मे होता है। बाद मे ऐसा नहीं होगा।

    5. जल्दी बोलने वाले वाक्यो का प्रयास करे

    कठिन शब्दो को बोलने का प्रयत्न करे। इससे आपका उच्चारण ठीक होगा। आप नए शब्द सीखेंगे और आप उन्हे रोजमर्रा की बातो मे इस्तेमाल करने मे समर्थ होंगे।

    इसके अलावा जब आप इंग्लिश के कठिन शब्दों का उच्चारण करेंगे, तो आपका भाषा के प्रति आत्म-विश्वास बढेगा।

    6. सुने और दोहराए

    फिल्में देखकर अंग्रेजी बोलना सीखें टीवी पर या यूटयूब पर अंग्रेजी कार्यक्रम देखें। अंग्रेजी कार्यक्रम देखने से बोलने की तीव्रता बढती है। शब्दावली मे सुधार आता है। सही उच्चारण सीखने मे भी मदद मिलती है।

    विडियो मे अंग्रेजी बोलने के ढंग से अंग्रेजी बोलने की कोशिश करे।

    जो भी डायलोग आप सुनते हैं, उसे बोलनें की कोशिश करें। इसके अलावा आप उस वीडियो में खुद को महसूस कर वैसे ही बात करने की कोशिश करें।

    किसी भी भाषा को सुनकर दोहराने से ही उसे जल्दी सीखा जा सकता है। और यह अंग्रेजी भाषा में भी सच साबित होता है।

    अंग्रेजी भाषा के कार्यक्रम और फिल्में देखते समय याद रखें कि आप अमेरिकन फिल्में देखें। अमेरिकन फिल्में ब्रिटेन की फिल्मों के मुकाबले सरल भाषा में होती हैं।

    7. जोर दिए हुए शब्दो को ध्यान से सुने

    अंग्रेजी भाषा बोलने के दौरान यह ध्यान दे कि आपको कुछ शब्दो पर, कुछ वाक्यो पर खास विराम या जोर देने की जरूरत होती है। अंग्रेजी मे शब्दो या वाक्यो पर जोर देने से सुनने वाले व्यक्ति का ध्यान उस पर जाता है। ऐसा करने से शब्द के मतलब मे भी परिवर्तन आता है।

    अगर आप किसी व्यक्ति को किसी खास शब्द पर जोर देते हुए सुनते है तो वैसा करने की कोशिश करे। ऐसा करने से आप अंग्रेजी भाषा को ठीक से बोल पाएंगे और समझ पाएंगे। इससे आपकी दुविधा भी दूर होगी। सुनते समय फर्क करना सीखे।

    8. अंग्रेजी गानो को सुने और गांए

    अंग्रजी गानो को सुने और गाने को प्रयास करे साथ ही उनके शब्दो को समझे। रैप एक बेहद आसान माध्यम है। रैप को कुछ इस प्रकार बनाया जाता है जिस प्रकार वाक्य बनते है। रैपर के साथ साथ गाने का प्रयास करे। इससे आपकी तीव्रता बढेगी।

    9. नए शब्दो को सीखे

    ज्यादातर अंग्रेजी शब्दो के कई फार्मस यानी रूप होते है। अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए यह याद करना जरूरी है। नए शब्द इस्तेमाल करते समय या याद करते समय शब्दो की फार्मस भी याद करनी चाहिए।

    किसी शब्द को सही तरह से इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है जितना उस शब्द को बोलना। ऐसे में नए शब्द सीखने से आप कभी रूकेंगे नही और अपनी बात को बेहतर तरीके से पेश कर सकेंगे।

    10. मुहावरे याद करे

    अपने आप को किसी भाषा मे माहिर करने के लिए मुहावरो को भी महत्व देना होगा। शब्दो के साथ आपको मुहावरो पर भी ध्यान देना पडेगा।

    11. अपनी भाषा से कोई कहानी सुनाए

    कहानी हम सबको पसंद है। अपनी किसी भी मनपसंद कहानी को चुने। कहानी को अंग्रेजी मे बोलने का प्रयास करे। कोशिश करे कि आप बीच मे अटके नही और एक बार मे पूरी कहानी ब्यान करे। अपनी बात को तेज और साफ शब्दो मे बोले।

    12. रोजमर्रा की भाषा की बातों का अनुवाद करे

    थोडा समय दे और गौर से अपनी मूल भाषा के मुह्वारो, वाक्यों और बातों को अंग्रेजी में अनुवाद कर उपयोग करे। ध्यान लगा कर पता करे कि आप अपनी भाषा में सबसे ज्यादा कोनसे शब्द बोलते है? उन्ही शब्दों और वाक्यों को अंग्रेजी में करके इस्तेमाल करने का प्रयतन करे। इससे आपकी अंग्रेजी भाषा सीखने की प्रक्रिया में तेज़ी आएगी।

    हम आशा करते हैं, कि यहाँ दिए गए टिप्स की मदद से आपको अंग्रेजी सीखनें में मदद मिलेगी। यदि आप अंग्रेजी भाषा सीखनें में कुछ और समस्या है, तो आप नीचे कमेंट के जरिये इसे हम से पूछ सकते हैं।

    2 thoughts on “अंग्रेजी बोलना जल्द सीखनें के लिए 12 टिप्स”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *