Fri. Mar 29th, 2024
    ब्रेकिंग न्यूज़: अंकिता लोखंडे ने लिप-लॉक के जरिये किया विक्की जैन के साथ अपना रिश्ता ऑफिसियल

    पवित्र रिश्ता फेम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जो इन दिनों व्यवसायी विक्की जैन को डेट कर रही हैं, उन्होंने बड़ी ही समझदारी से अपना रिश्ता सबसे छिपा कर रखा है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से हुए गंभीर ब्रेक-अप के बाद, वह अपनी लव लाइफ को प्राइवेट ही रखने में विश्वास रखती हैं। लेकिन विक्की के साथ उनके रिश्ता कितना खास है, वह उनकी तस्वीरो से ही पता चल जाता है।

    अभिनेत्री हाल ही में विक्की के साथ एक पार्टी में नज़र आई जहाँ उनके साथ डांस करते करते अंकिता ने लिप-लॉक भी कर लिया था। टीवी इंडस्ट्री के बाकि कई सितारें भी इस पार्टी में नज़र आये थे। ये विडियो मशहूर टीवी अभिनेता और जोड़े के करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

    https://www.instagram.com/p/Bwqj-r6BlFt/?utm_source=ig_web_copy_link

    टीवी अभिनेत्री सफ़ेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी और उनके बड़े बड़े झुमके उनके लुक को पूरा कर रहे थे। विक्की भी अपनी साथी का साथ देते नज़र आये और सफ़ेद कुरता में अच्छे दिख रहे थे। खबरों के अनुसार, दोनों इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

    पहले विक्की के बारे में बात करते हुए, अंकिता ने बॉम्बे टाइम्स को बताया-“वह बहुत अच्छे लड़के हैं। वह बिलासपुर के एक व्यवसायी हैं।”
    ANKITA-VICKY
    तो क्या वह प्यार में है? उन्होंने जवाब दिया-“हाँ, मैं प्यार में हूँ और आपको इसके बारे में पता चल जाएगा जब समय सही होगा (हंसते हुए!)।”

    इससे पहले अंकिता अपने पवित्र रिश्ता सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को डेट करके भी खबरें बना चुकी हैं। दोनों को सेट पर ही प्यार हो गया था और दोनों काफी सालों तक एक मजबूत रिश्ते में रहे थे।

    SUSHANT-ANKITA

    फिल्मो की बात की जाये तो, अभिनेत्री हाल ही में कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ़ झाँसी’ में झलकारी बाई की भूमिका में नज़र आई थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *