Thu. May 9th, 2024
सोनाक्षी सिन्हा के गिरफ्तार होने का सच आया सामने, ब्रांड MyGlamm का कर रही थी प्रचार

कल से सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां हमने देखा कि दबंग अभिनेत्री हथकड़ी पहने और लोगों से भागती हुई दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर हर कोई सोच रहा था कि इस क्लिप पर विश्वास करना है या नहीं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा-स्टोरी के माध्यम से चीजों को साफ किया और लिखा, “अरे दोस्तों, मुझे पता है कि कुछ वीडियो हैं जो वायरल हो रहे हैं। यह मैं हूं, लेकिन फिर यह पूरी सच्चाई नहीं है। मैं जल्द ही आप सभी के साथ विस्तार से सब कुछ साझा करुँगी।”

https://www.instagram.com/p/B0z3l_Nn9fN/?utm_source=ig_web_copy_link

आज इस पूरी घटना का सच सामने आ गया है। अभिनेत्री को इतना खूबसूरत दिखने के लिए गिरफ्तार किया गया था। ये एक प्रचार अभियान का हिस्सा था। अभिनेत्री MyGlamm ब्रांड से जुड़ गयी हैं जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की।

उन्होंने लिखा-“हां, मैं गिरफ्तार हो गयी थी !!! क्यों? – क्योंकि इतना अच्छा दिखना एक अपराध है! इसलिए यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैं @myglamm के POSE का नया चेहरा हूं, कैमरे के लिए तैयार उनके एचडी मेकअप का नया कलेक्शन। यह आपको बहुत अच्छा दिखाता है, आप जब भी, जहां भी संभव हो, पोज़ दे सकते हैं।”

https://www.instagram.com/p/B02f9VzgrZy/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री वर्तमान में ‘मिशन मंगल’ के प्रचार में व्यस्त है, जो इस स्वतंत्रता दिवस को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन, तापसी पन्नू और शरमन जोशी नज़र आएंगे। इसके अलावा, सोनाक्षी ‘दबंग 3’ और ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की शूटिंग भी कर रही हैं।

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *