Thu. Apr 25th, 2024
    sakshi tanwar biography in hindi

    साक्षी तंवर हिंदी टीवी सीरियल की जानी मानी अभिनेत्री हैं। साक्षी ने ना केवल हिंदी टीवी सीरियल में बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगो का बहुत प्यार पाया है। साक्षी ने अपने अभिनय की शुरुआत 1996 से ही कर दी थी, लेकिन उन्हें कामयाबी एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से मिलनी शुरू हुई थी। इस सीरियल को जनता ने बहुत प्यार दिया था और साथ ही साक्षी ने भी सफलता की बुलंदियां यही से छुई थी।

    इस सीरियल के बाद साक्षी ने सोनी टीवी के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में अपने अभिनय से दुबारा सबको खुश कर दिया था। इस सीरियल में साक्षी की जोड़ी राम कपुर से साथ दर्शाई गयी थी। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री को लोगो ने बहुत पसंद किया था।

    इस सीरियल में साक्षी ने अपने अभिनय के बदौलत कई सारे अवार्ड्स को भी अपने नाम किया था। फिल्मो की बात करे तो साक्षी का फिल्मो का सफर भी बहुत अच्छा रहा है। साक्षी ने कुछ समय पहले आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में आमिर की बीवी का किरदार अभिनय किया था। इस किरदार के लिए साक्षी ने बहुत तारीफें भी बटोरी थी।

    साक्षी तंवर का प्रारंभिक जीवन

    साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 को अलवर, राजस्थान में हुआ था। साक्षी राजस्थानी परिवार की रहने वाली हैं। साक्षी के पिता का नाम ‘राजेंद्र सिंह तंवर’ है और पेशे से अलवर, राजस्थान में सीबीआई ऑफिसर रह चुके हैं। साक्षी के दो भाई बहन हैं और दोनों उनसे बड़े हैं। साक्षी ने अपने स्कूल की पढाई ‘केंद्रीय विद्यालय’ से पूरी की है और कॉलेज की पढाई ‘लेडी श्री राम कॉलेज’, दिल्ली से पूरी की है।

    1990 में साक्षी ने अपने प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स को पूरा करने के बाद ‘5 स्टार होटल’ में सेल्स ट्रेनी के रूप में काम किया था। कॉलेज के समय पर साक्षी ड्रामा सोसाइटी की प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद, जब साक्षी मास कम्युनिकेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस के एंट्रेस परीक्षा की तैयारी कर रही थी तभी उन्होंने राष्ट्रीय चैनल ‘दूरदर्शन’ के फिल्मी गाने ‘अल्बेला सुर मेला’ के लिए ऑडिशन दिया था।

    उनके पहले ही ऑडिशन में साक्षी को सलेक्ट कर लिया गया था और उन्होंने इस गाने में अभिनय भी किया था। इसके बाद का साक्षी का सफर, हर कदम में सफलता के करीब पहुँचता गया था।

    साक्षी तंवर का व्यवसायिक जीवन

    साक्षी तंवर ने 1988 में दूरदर्शन के गाने ‘अल्बेला सुर मेला’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल की बात करे तो साक्षी का पहला हिंदी टीवी सीरियल एकता कपूर का सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती के किरदार से शुरू हुआ था। यह सीरियल स्टार प्लस पर दर्शाया जाता था।

    इस सीरियल में साक्षी के साथ अनूप सोनी, किरन कर्मकार भी लीड रोल में शामिल थे। यह सीरियल अक्टूबर 2000 से अक्टूबर 2008 तक लगातार दर्शाया गया था। लगभग 1661 एपिसोड टीवी पर दर्शाने के बाद जाके यह सीरियल बंद हुआ था। इस सीरियल के बाद साक्षी ने एक और सीरियल में अभिनय किया था। सोनी टीवी के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी ने ‘प्रिया कपूर’ का किरदार अभिनय किया था।

    इस सीरियल में साक्षी और राम कपूर के बीच की केमिस्ट्री लोगो ने बहुत पसंद कि थी। इतना ही नहीं, शाक्षी ने इस सीरियल में ‘प्रिय कपूर’ के किरदार को निभाने के बाद कई सारे अवार्ड्स भी जीते हैं। यह सीरियल 2011 से 2014 तक सोनी टीवी पर दर्शाया गया था।

    साक्षी के फिल्मों में किए गए अभिनय की बात करे तो साक्षी ने 2006 में फिल्म ‘ओ रे मनवा’ में ‘संध्या’ के किरदार से बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई और फिल्म जैसे ‘सलून’, ‘बावरा मन’ में भी काम किया था। साक्षी ने हिंदी फिल्मो के आलावा मराठी फिल्म ‘कट्यार काळजात घुसली’ में भी अपने अभिनय को दर्शाया है। इन सभी फिल्मो में काम करने के बाद 2016 आमिर खान जैसे सुपरस्टार के साथ भी साक्षी ने स्क्रीन बांटा हैं।

    फिल्म ‘दंगल’ में साक्षी ने ‘दया कौर’ का किरदार अभिनय किया है जो की महावीर सिंह फोगट की बीवी हैं। आमिर सिंह ने ‘महावीर सिंह फोगट’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में किए गए उनके अभिनय को लोगो ने बहुत पसंद किया था और साथ ही बहुत सारा प्यारा भी दिया था।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर कमाई की थी। इस फिल्म के बाद साक्षी ने फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में भी अपने किरदार के लिए बहुत वाहवाही बटोरी थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘सावित्री’ था। फिल्म में साक्षी के साथ सनी देओल, रवि किशन, सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी भी शामिल थे।

    साक्षी ने सीरियल और फिल्मो के अलावा वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। एएलटी बालाजी में साक्षी ने 2017 में ‘करले तू भी मोहब्बत’ में ‘डॉ त्रिपुरासुंदरी नागराजन’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरीज में भी साक्षी के साथ राम कपूर ने ही अभिनय किया था। इस सीरीज के 3 सीजन और 42 एपिसोड दर्शाए जा चुके हैं। 2019 में साक्षी ने ज़ी 5 पर ‘द फाइनल कॉल’ में भी अभिनय किया था।

    इस सीरीज में साक्षी ने ‘किरन मिर्ज़ा’ का किरदार अभिनय किया था। इसी साल एक और सीरीज ‘एम. ओ. एम. – मिशन ओवर मार्स’ में भी साक्षी को देखा जायगा। इस सीरीज में साक्षी ने ‘नंदिता हरिप्रसाद’ का किरदार अभिनय किया है। इस सीरीज में साक्षी के साथ मोना सिंह, निधि सिंह और पॉलोमी घोश भी लीड किरदार अभिनय कर रही हैं। यह सीरीज ज़ी 5 और एएलटी बालाजी में दर्शाया जायगा।

    अपने शानदार अभिनय की वजह से साक्षी ने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है और साथ ही कई सारे पदों को भी जीता हैं। 2013 में साक्षी ने इंडिया टुडे के ‘No.1 टेलीविजन मोस्ट पॉपुलर ऑनस्क्रीन कपल’ का खिताब जीता था। अप्रैल 2013 में ‘ऑरमैक्स मीडिया’ द्वारा जारी किए गए ‘5 सबसे भरोसेमंद हस्तियों’ की लिस्ट में साक्षी तंवर का नाम भी मौजूद था।

    साक्षी तंवर द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2000 – 2008, स्टार प्लस के सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में ‘पार्वती अग्रवाल’, ‘स्वाति दीक्षित’ और ‘जानकी देवी दीक्षित’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2001-2002, सोनी टीवी के सीरियल ‘कुटुम्ब’ में ‘माया मित्तल’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2003,  सोनी टीवी के सीरियल ‘देवी’ में ‘गायत्री’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2004, सोनी टीवी के सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में ‘इंदिरा भार्गव’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008, 9एक्स के सीरियल ‘कहानी हमारे महाभारत की’ में ‘गंगा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, कलर्स टीवी के सीरियल ‘बालिका वधु’ में ‘टीपरी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, सोनी टीवी के शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में अनूप सोनी के साथ शो को होस्ट किया था।
    • 2011 – 2014, सोनी टीवी के सीरियल ‘बडे अच्छे लगते हैं’ में ‘प्रिया राम कपूर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013,  लाइफ ओके के सीरियल ‘एक थी नायिका’ में ‘पूजा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के सीरियल ’24: सीजन 2′ में ‘शिवानी मलिक’ का किरदार अभिनय किया था।

    साक्षी तंवर द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2006, हिंदी फिल्म ‘ओ रे मनवा’ में ‘संध्या’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, हिंदी फिल्म ‘सलून’ में ‘सासीजी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, हिंदी फिल्म ‘कॉफी हाउस’ में ‘कविता’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, हिंदी फिल्म ‘आकांक्षावादी अंकल’ में ‘सुमित्रा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, हिंदी फिल्म ‘बावरा मन’ में ‘पल्लवी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2015, मराठी फिल्म ‘कट्यार काळजात घुसली’ में ‘नबीला’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016, हिंदी फिल्म ‘दंगल’ में ‘दया कौर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, हिंदी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में ‘सावित्री’ का किरदार अभिनय किया था।

    साक्षी तंवर द्वारा अभिनय किए गए वेब सीरीज

    • 2017, एएलटी बालाजी के शो ‘करले तू भी मोहब्बत’ सीजन 1, 2 और 3 में ‘डॉ त्रिपुरासुंदरी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, ज़ी5 के शो ‘द फाइनल कॉल’ में ‘किरन मिर्ज़ा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, एएलटी बालाजी और ज़ी5 के शो ‘एम. ओ. एम. – मिशन ओवर मार्स’ में अभिनय करेंगी।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2003, ‘इंडियन टेली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कहानी घर घर की’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोले’ का अवार्ड जीता था।
    • 2004, ‘कलाकर अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कहानी घर घर की’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड जीता था।
    • 2010, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कहानी घर घर की’ के लिए ‘आईटीए माइलस्टोन अवार्ड’ जीता था।
    • 2011, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस – ड्रामा (जूरी)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ’11वीं इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल (जूरी)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘अप्सरा फ़िल्म एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘5वां बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड्स में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘दादासाहेब फाल्के अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट टेलीविज़न एक्टर इन लीड रोल (फीमेल)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘पीपल चॉइस अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘इंडिया बेस्ट ड्रामा एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘द ग्लोबल इंडियन फिल्म एंड टीवी ऑनर्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन लोड रोले (फीमेल)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘द ग्लोबल इंडियन फिल्म एंड टीवी ऑनर्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘एफ आई सी सी आई फ्रेम्स एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन फिक्शन सीरीज़ (टेलीविजन)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ’19वीं लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड जीता था।
    • 2013, ‘स्टार गिल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज़’ का अवार्ड जीता था।
    • 2013,’6वां बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड’ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)’ का अवार्ड मिला था।

    साक्षी तंवर का निजी जीवन

    साक्षी का नाम नाही कभी किसी के साथ जोड़ा गया था और नाही कभी उन्हें किसी भी कॉन्ट्रोवर्सी में सुना गया है। साक्षी 46 साल की हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 2018 में साक्षी ने 9 महीने की एक बच्ची को गोद लिया था। साक्षी ने उसका नाम ‘दीत्या तंवर’ रखा है।

    साक्षी अपने हर 1 एपिसोड को शूट करने का 1 लाख 25 हज़ार चार्ज करती हैं। शाक्षी की पसंददा चीज़ो की बात करें तो, साक्षी को मटर पनीर और राजमा चावल खाना बहुत पसंद है। साक्षी के फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन हैं और फेवरेट एक्ट्रेस वहीदा रेहमान हैं।

    साक्षी को यूरोप में घूमना बहुत पसंद है। साक्षी को हिंदी टीवी सीरियल की टॉप एक्ट्रेस में से एक माना जाता है क्युकी वो जो भी किरदार को अभिनय करती हैं उस किरदार की अपनी एक छाप छोड़ जाती हैं, जो की जनता को बहुत पसंद आता है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *