Wed. Apr 24th, 2024
    पृथ्वी शॉ- सचिन तेंदुलकर

    पृथ्वी शॉ ने बुधवार को दिल्ली में अपने टीम होटल में अपने आइडल सचिन तेंदुलकर के साथ एक यादगार शाम बिताई थी और उनके साथ डिनर करते हुए दिग्गज क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर साझा की थी।

    शॉ, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते है वह गुरुवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी का नजारा दिखआने के लि तैयार है। तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के सलाहकार है।

    शॉ ने सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ सचिन तेंदुलकर के साथा एक फोटो साझा की है और लिखा, सचिन सर इस अच्छे डिनर के लिए धन्यवाद। आपसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है।”

    पृथ्वी शॉ इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन नही कर पा रहे है और उन्होने खेले अबतक 8 मैचो मेंं 23.37 की औसत से 187 रन बनाए है और इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा है।

    दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में शानदार खेल दिखा रही है और उन्होने अपने पिछले तीन मैच जीते है- जिसमें उन्होने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी है।

    मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन कुछ खास नही रही लेकिन टीम ने दोबारा ट्रैक पर आकर पिछले पांच मैचो में चार जीत दर्ज कर ली है। अपने पिछले तीन मैचो में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और आऱसीबी को मात दी है।

    गुरुवार को होने वाले मैच में दोनो टीम के खिलाड़ी संघर्ष करते नजर आ सकते है क्योंकि कोटला की पिच एक स्लो पिच है और बल्लेबाज ऐसे में सघंर्ष कर सकते है।

    दोनो टीमो के नाम इस समय अंक तालिका 10 अकं है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहतर रन रेट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के पीछे दूसरे स्थान पर खड़ी है। मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे स्थान पर है और आज का मैच जीतकर वह दिल्ली कैपिटल्स को अंक तालिका में पछाड़ना चाहेंगे।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *