Thu. Apr 25th, 2024
    एमएस वर्ड में रिबन और टैब ribbon in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    रिबन और टैब क्या है? (what is ribbon in ms word in hindi)

    रिबन एक यूजर इंटरफेस एलिमेंट है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी द्वारा 2007 में विकसित किया गया था।

    रिबन के अंदर एमएस वर्ड के सारे टैब दिख रहे होते हैं। हर टैब का अलग अलग कार्य है और उनके अंदर अलग-अलग मेनू और आप्शन होते हैं। एमएस वर्ड के रिबन में कुल सात टैब होते हैं- होम, इन्सर्ट, रेफरेन्सेज, पेज लेआउट, मेलिंग, रिव्यु और व्यू।

    यूँ समझ लीजिये कि रिबन एक तरह से संकेत देता है की किस मेनू और टैब में कौन से कमांड होंगे और उनमे क्या-क्या आप्शन हो सकते हैं।

    अब हम एक-एक कर के रिबन के अंदर आने वाले सारे टैब के बारे में संक्षिप्त रूप से जानेंगे।

    होम टैब क्या है? (home tab in ms word in hindi)

    इसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का डिफ़ॉल्ट टैब भी कहा गया है क्योंकि जब भी आप एमएस वर्ड खोलते हैं और बिना किसी टैब में गये कुछ कर रहे होते हैं तो आप हमेशा होम टैब में होते हैं।home tab in ms word in hindiइस टैब के अंदर डॉक्यूमेंट से सम्बन्धित सेटिंग जैसे फॉन्ट का आकार बदलने और बुलेट या संख्या लिस्ट देने जैसी चीजें होती है। इसपर क्लीक करते ही आप कहीं से भी डॉक्यूमेंट के होम वाले भाग में आ जाते हैं।

    इन्सर्ट टैब क्या है? (insert tab in ms word in hindi)

    जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत होता है, इन्सर्ट टैब का प्रयोग डॉक्यूमेंट के अंदर कुछ भी नया डालने के लिए किया जाता है।insert tab in ms word in hindiअगर आपको अपने डॉक्यूमेंट में कोई नया चित्र, टेबल, लिंक वगैरह जोड़ना हो तो इन्सर्ट टैब का ही प्रयोग करते हैं।

    पेज लेआउट टैब क्या है? (page layout tab in ms word in hindi)

    पेज लेआउट टैब का प्रयोग डॉक्यूमेंट के पेज की दिखावट में बदलाव लाने के लिए किया जाता है जैसे कि उसका आकार, बैकग्राउंड इत्यादि।page layout tab in ms word in hindiपेज सेटअप करने या पैराग्राफ को व्यवस्थित करने सम्बन्धी सारे सेटिंग पेज लेआउट टैब के अंदर ही होते हैं। पेज का थीम और स्पेसिंग को भी यहीं से सेट करते हैं।

    रेफेरेन्सेज टैब क्या है? (reference tab in ms word in hindi)

    इस टैब का प्रयोग लेख लिखने वालों, रिसर्च पेपर तैयार करने वालों और प्रोजेक्ट बनाने वाले लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि साइटेशन, कैप्शन, बिबलियोग्राफी और रिफरेन्स जोड़ने के लिए इसी टैब का प्रयोग करते हैं।reference tab in ms word in hindi आपको अपने डॉक्यूमेंट में विषय-सूची डालनी हो या फुटनोट और एंडनोट, इस टैब में ही इस से सम्बन्धित सारी सेटिंग होती है।

    मेलिंग टैब क्या है? (mailing tab in ms word in hindi)

    इस टैब का डॉक्यूमेंट बनाते समय एमएस वर्ड में काफी कम उपयोग आता है। मेल मर्ज जैसी चीजें इसी टैब के द्वारा की जाती है।

    आपको अपने डॉक्यूमेंट में विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों को डालना हो तो मेलिंग टैब का प्रयोग करते हैं।mailing tab in ms word in hindiये रिबन के अंदर का पांचवां टैब है जिसे परिणाम के पूर्वावलोकन के लिए भी प्रयोग में लाते हैं।

    रिव्यु टैब क्या है? (review tab in ms word in hindi)

    डॉक्यूमेंट के तैयार हो जाने के बाद रिव्यु टैब सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इसी टैब के द्वारा डॉक्यूमेंट के सभी पेजों का फिर से निरिक्षण करते हैं और देखते हैं कि कहीं कोई गलती तो नही रह गई।review tab in ms word in hindiव्याकरण या उछार्ण सम्बन्धित त्रुटियाँ ठीक करनी हो या डॉक्यूमेंट में अभी तक हुए सारे बदलावों को देखना हो, रिव्यु टैब इन सब में मददगार साबित होता है।

    व्यू टैब क्या है? (view tab in ms word in hindi)

    व्यू टैब आपको डॉक्यूमेंट के सिंगल पेज या डबल पेज के व्यू में से कोई एक चुनने की सुविधा देता है। बाउंड्री, लेआउट और रूलर जैसी चीजों में बदलाव करने के लिए व्यू टैब का प्रयोग किया जाता है।view tab in ms word in hindiअगर आपको अपने डॉक्यूमेंट में मैक्रो जोड़ना हो तब भी व्यू टैब मददगार साबित होता है। इसमें उपलब्ध ज़ूम सेटिंग द्वारा आप डॉक्यूमेंट के पेज को बड़े आकार का कर के भी देख सकते हैं।

    इस विषय के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो उसे आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. एमएस वर्ड में रिबन क्या है?
    2. एमएस वर्ड में मेनू बार क्या है?
    3. एमएस वर्ड में डॉक्यूमेंट को प्रिंट कैसे करें?
    4. एमएस वर्ड का प्रयोग कर कैसे बनाएं एक अच्छा और दमदार रिज्यूम?
    5. एमएस वर्ड में हिंदी में कैसे टाइप करें?
    6. एमएस वर्ड में ऑटोटेक्सट क्या है?
    7. एमएस वर्ड में डॉक्यूमेंट मैप क्या है?
    8. एमएस वर्ड में टेक्स्ट एलाइनमेंट कैसे करें?
    9. एमएस वर्ड में टेम्पलेट: प्रयोग, परिभाषा और जानकारी
    10. एमएस वर्ड में टूलबार क्या है?
    11. एमएस वर्ड में क्विक पार्ट का प्रयोग कैसे करें?
    12. एमएस वर्ड में नया डॉक्यूमेंट कैसे बनाएं?
    13. एमएस वर्ड में स्मार्टआर्ट का कैसे करें प्रयोग?
    14. एमएस वर्ड में गटर मार्जिन क्या है?
    15. एमएस वर्ड में कैप्शन जोड़ने, हटाने और फॉर्मेट करने की पूरी प्रक्रिया
    16. एमएस वर्ड में कट, कॉपी, पेस्ट के प्रयोग की पूरी जानकारी
    17. एमएस वर्ड में कैसे करें क्लिपआर्ट का उपयोग?
    18. एमएस वर्ड में ड्राप कैप क्या है?
    19. एमएस वर्ड में साइटेशन, बिबलियोग्राफी और फुटनोट क्या हैं?
    20. वर्ड में पेस्ट और पेस्ट स्पेशल में क्या अन्तर है?

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    2 thoughts on “रिबन क्या है? जाने एमएस वर्ड के सारे टैब के बारे में”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *