Thu. Apr 25th, 2024
    Rithvik Dhanjani biography

    रित्विक धनजानी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं। ऋत्विक एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक बेहतरीन होस्ट भी हैं। उन्होंने सीरियल ‘पावित्र रिश्ता’ में ‘अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर’ की भूमिका निभाई थी। इसे ऋत्विक का सबसे लोकप्रिय किरदार भी माना जाता है। रित्विक धनजानी ने कई रियलिटी शोज जैसे नच बलिए, डेयर 2 डांस और वी डिस्ट्रेक्शन में कंटेस्टेंट के रूप में भाग भी लिया है। उन्होंने अपने साथी ‘आशा नेगी’ के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ को जीता था।

    2012 में रित्विक धनजानी ने ‘झलक दिखला जा 5’ में भी भाग लिया था। उन्होंने स्टंट रियलिटी शो ‘आई कैन डू दैट’ में भाग लिया था और शो के विजयता भी हुए थे। उन्होंने शो ‘ये है आशिकी’ में होस्ट का काम भी किया है। ऋत्विक ने एएलटी बालाजी के वेब सीरीज ‘एक्स एक्स एक्स’ में भी अभिनय किया था।

    रित्विक धनजानी का प्रारंभिक जीवन

    रित्विक धनजानी का जन्म 8 नवंबर 1988 को मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने सिंधी परिवार में जन्म लिया था। उनके जन्म के बाद उन्हें दुबई ले जाया गया था। ऋत्विक के पापा का नाम ‘चंद्र प्रकाश धनजानी’ है। उनकी एक बहन है जिनका नाम ‘हीना धनजानी’ है। ऋत्विक ने अपने स्कूल की पढाई दुबई में ही पूरी की थी।

    उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ‘सिटी ऑफ़ लंदन कॉलेज’ से हासिल किया था। अपने कॉलेज के दिनों में भी ऋत्विक अभिनय, मॉडलिंग और होस्टिंग का काम किया करते थे, बाद में वह ढाई सालो तक थियेटर में शामिल रहे थे। दुबई में थिएटर और कार्यक्रम करने के बाद ऋत्विक ने अभिनेता बनने के लिए मुंबई आने का फैसला किया था।

    उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में प्रवेश करने से पहले ‘किशोर नमित कपूर’ संस्थान से अभिनय का कोर्स किया था। अभी ऋत्विक धनजानी लोखंडवाला, अंधेरी मुंबई में रहता है।

    रित्विक धनजानी का व्यवसायिक जीवन

    रित्विक ने अपने अभिनय की शुरुआत 2009 में सीरियल ‘बंदिनी’ से किया था। इस सीरियल को इमेजिन टीवी पर दर्शाया जाता था और रित्विक के किरदार का नाम ‘पार्थ शशांक मेहता’ था। 2010 में इन्होने सीरियल ‘प्यार की यह एक कहानी’ में अभिनय किया था।

    इस सीरियल को स्टार वन पर दर्शाया जाता था। ऋत्विक धनजानी ने इस सीरियल में ‘जय खुराना’ का किरदार अभिनय किया था।

    रित्विक ने 2011 में इस सीरियल को अलविदा कहकर ज़ी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अभिनय करना शुरू किया था। यह सीरियल रित्विक के लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है क्युकी इस सीरियल के बाद ही ऋत्विक ने वो सफलता हासिल की थी जिसके सपने वो ना जाने कबसे देख रहे हैं। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर’ था। इस सीरियल में इनका किरदार मुख्य किरदार था।

    इनके अलावा इस सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे और आशा नेगी ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। यह सीरियल जून 2009 से अक्टूबर 2014 तक टीवी पर दर्शाया गया था। ऋत्विक और आशा ने इस सीरियल में साल 2011 में प्रवेश किया था और सीरियल के आखरी एपिसोड तक अभिनय किया था।

    2013 में रित्विक धनजानी ने बिंदास के शो ‘ये है आशिक़ी’ में ‘कबीर’ का किरदार अभिनय किया था और साथ ही इस शो को होस्ट भी किया था। 2012 में इन्होने कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘झलक दिखला 5’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो के फाइनलिस्ट भी बने थे। इसी साल ऋत्विक ने ज़ी टीवी के शो ‘इंडियास बेस्ट ड्रामेबाज़’ में होस्टिंग का काम किया था।

    2013 में ही रित्विक ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और इस शो के विजयता भी बने थे। 2014 में ऋत्विक ने लाइफ ओके के शो ‘डेयर टू डांस’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। 2015 में ऋत्विक धनजानी ने ‘वी डिस्ट्रक्शन’, ‘नच बलिए 7’, ‘देव श्री गणेशा’, ‘ये है आशिक़ी – सिय्यपा इश्क़ का’, ‘दशहरा – जीत सच्चाई की’ जैसे बड़े बड़े शोज में होस्टिंग का काम भी किया था।

    2015 में ही रित्विक धनजानी ने ज़ी टीवी के शो ‘आई कैन डु दैट’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो के विजयता भी बने थे। 2017 में इन्होने कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी 8’ में भाग लिया था और  सेमि- फाइनलिस्ट बने थे।

    2018 में रित्विक ने कलर्स टीवी के शो ‘इंडियास गॉट टैलेंट सीजन 8’ में होस्ट का काम किया था और 2019  में शो ‘सुपर डांसर : चैप्टर 3’ में भी होस्टिंग का काम किया था।

    रित्विक धनजानी द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शो और उनके किरदार

    • 2009, इमेजिन टीवी के सीरियल ‘बंदिनी’ में ‘पार्थ शशांक मेहता’ का किरदार।
    • 2010 -2011, स्टार वन के सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ में ‘जय खुराना’ का किरदार।
    • 2011 – 2014, ज़ी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में ‘अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर’ का किरदार।
    • 2013 – 2015, बिंदास के शो ‘ये है आशिकी’ में ‘कबीर’ का किरदार।
    • 2012, कलर्स टीवी के शो ‘झलक दिखला जा 5’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2013, कलर्स टीवी के शो ‘झलक दिखला जा 6’ में अतिथि कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2013, ज़ी टीवी के शो ‘इंडियास बेस्ट ड्रामेबाज़’ होस्टिंग का काम किया था।
    • 2013 – 2014, स्टार प्लस के शो ‘नच बलिए 6’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो के विजयता भी बने थे।
    • 2014, लाइफ ओके के शो ‘डेयर 2 डांस’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2014, सोनी टीवी के सीरियल ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में दिल्ली ड्रेगन की टीम से खेले थे।
    • 2015, चैनल वी, में ‘वी डिस्ट्रैक्शन’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2015, स्टार प्लस के शो ‘नच बलिए 7’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2015, सोनी टीवी के सीरियल ‘देव श्री गणेशा’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2015, बिंदास के शो ‘ये है आशिकी सियाप्पा इश्क का’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2015, लाइफ ओके के सीरियल ‘दशहरा – जीत सचाई का’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2015, ज़ी टीवी के सीरियल ‘आई कैन डू दैट’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और विजयता बने थे।
    • 2015 – 2016, ज़ी टीवी के शो ‘इंडियास बेस्ट ड्रामेबाज़’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग – सीजन 2’ में चेन्नई स्वैगर्स की टीम की तरफ से खेला था।
    • 2016, ज़ी टीवी के शो ‘प्यार की ये कहानी सुनो’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016, &टीवी के शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016, सोनी टीवी के शो ‘सुपर डांसर: सीज़न 1’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2017, ज़िंक टीवी के शो ‘ऐ ज़िन्दगी’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2017, कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2017, सोनी टीवी के सीरियल ‘सुपर डांसर: सीजन 2’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2017, कलर्स टीवी के शो ‘रसोई की जंग मम्मियों के संग’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2018, स्टार प्लस के शो ‘इंडियास नेक्स्ट सुपरस्टार’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2018, कलर्स टीवी के शो ‘इंडियास गॉट टैलेंट 8’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2019, सोनी टीवी के सीरियल ‘सुपर डांसर: सीजन 3’ में होस्ट का काम किया था।

    रित्विक धनजानी द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2011, हिंदी फिल्म ‘जो हम चाहें’ में ‘आकाश’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, हिंदी फिल्म ‘आफ्टरमैथ मुंबई’ में ‘अली’ का किरदार अभिनय किया था।

    रित्विक धनजानी द्वारा अभिनय किए गए वेब सीरीज

    • 2018, एएलटी बालाजी के सीरियल ‘एक्स एक्स एक्स’ में ‘मयंक’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2013, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘पावित्र रिश्ता’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘नच बलिए 7’ के लिए ‘बेस्ट एंकर (मेल) का अवार्ड मिला था।

    रित्विक धनजानी का निजी जीवन

    रित्विक धनजानी के लव लाइफ के बारे में बात करे तो वो अपनी को- स्टार ‘आशा नेगी’ को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात 2011 में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। वही से इन दोनों ने एक दूसरे से दोस्ती का रिश्ता शुरू किया था और धीरे धीरे वो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। ऋत्विक और आशा 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    रित्विक के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में बटर चिकन, भिंडी, चाट, कोल्ड कॉफ़ी और चॉकलेट्स खाना पसंद है। रित्विक के पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन, रॉनित रॉय और राम कपूर हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें काजोल पसंद हैं। ऋत्विक के पसंदीदा रंग लाल, सफ़ेद और काला हैं। ऋत्विक को अभिनय करने के अलावा डांस करना, खरीदारी करना, फिल्म देखना और घूमना पसंद है। घूमने की जगहों में उन्हें ‘दुबई’ पसंद है।

    ऋत्विक ने अपने अभिनय, डांस और होस्ट की कलाओं से लोगो का बहुत प्यार पाया है और बहुत कम समय में ही सबसे अधिक लोकप्रिय अभिनेता की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *