Wed. May 8th, 2024
rajpal yadav

अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित से उनके निवास पर मुलाकात की। खबर यह आ रही हैं, कि अभिनेता राजपान यादव कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं और एक उम्मीदवार के तौर पर 12 मई को राष्ट्रीय राजधानी से चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्यपाल यादव ने यह सुनिश्चत किया कि वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मिलने गये थे। उन्होंने कहा कि वह 2019 लोकसभा चुनाव में लड़ने पर विचार कर रहे हैं।

दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ट नेता ने कहा कि राजपाल यादव ने दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से टिकट मांगा हैं। जोकि वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी के पास हैं।

कांग्रेस के नेता ने कहा कि जैसा कि आप के साथ गठबंधन पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नही आया हैं इसलिए यादव के साथ किसी तरह का वादा नही किया गया हैं।

2016 में, राजपाल यादव समाजवादी पार्टी में थे।

राजपाल यादव ने कहा कि दो-तीन दिन में सब साफ हो जाएगा की वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं या नही।

राजपाल यादव ने 1994 से 97 तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *