Thu. Apr 18th, 2024
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

    भारत ने सीमा सुरक्षा बल के जवान की निर्मम हत्या के बाद पाकिस्तान से न्यूयोर्क में होने वाली वार्ता को रद्द कर दिया है।

    पाकिस्तान ने कहा की संयुक्त राष्ट्र की बैठक के इतर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात को निरस्त करने का भारत का फैसला बेहद निराश कर देने वाला है।

    पाकिस्तान ने कहा नई दिल्ली के बातचीत रद्द करने के दिए कारणों से इस्लामाबाद असंतुष्ट है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों कि हत्या के पीछे पाकिस्तान मिलिट्री का हाथ नहीं है।

    पाकिस्तान ने जारी किये बयान में कहा कि आधिकारिक सूचना के बावजूद 24 घंटे में भारत का वार्ता के लिए मना कर देना बेहद खेदजनक है।

    भारत ने बीएसएफ जवान की निर्ममतापूर्वक हत्या करने का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है। उससे दो दिन पूर्व नई दिल्ली ने यूएन कि बैठक के इतर न्यूयोर्क में पाक के साथ बातचीत की सूचना जारी की थी।

    पाकिस्तान ने कहा उनकी आर्मी भारतीय जवान के शव को महफ़ूज़ जगह पर ले जाने में मदद कर रही थी। उन्होंने लगाए कथित आरोपों को निराधार बताया।

    उन्होंने कहा पाकिस्तानी विभाग सत्य को उजागर करने के लिए साझा जांच करने को तैयार है। पाक ने भारत पर आरोप लगाया कि वह इस्लामाबाद पर आतंकवाद में लिप्त होने कि बेबुनियाद ख़बरें फैला रहा है।

    उन्होंने कहा इंडिया ने कश्मीरियों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साध रखी है। पाकिस्तान के अनुसार भारत ने विवादित क्षेत्र में शान्ति और विकास लाने के एक और सुअवसर को नकार दिया है।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान ने अपने पहले सम्बोधन में कहा था कि अगर भारत शान्ति के लिए एक कदम बढ़ाएगा तो पाक दो कदम बढ़ाएगा।

    हाल ही में पाक के वज़ीर ए आज़म ने नरेंद्र मोदी कि चिट्ठी के जवाब में कहा था कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की न्यूयोर्क में संयुक्त राष्ट्र कि बैठक के इतर द्विपक्षीय वार्ता और सार्क के मुद्दों पर बातचीत करने का सुझाव दिया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *