Wed. May 8th, 2024
भारतीय रेलवे

अभी हाल ही में देश के रेलमंत्री पीयूष गोयल ने लाखों रेल यात्रियों को फायदा पहुँचने के लिए रेलवे की ‘फ्लेक्सी फेयर’ स्कीम में सुधार की योजना बनाई है। अब इसके तहत रेल यात्रियों को फायदा मिलने लगेगा।

मालूम हो कि रेलवे ने 15 ट्रेनों से फ्लेक्सि फेयर वाली स्कीम को पूरी तरह से हटा लिया था। रेलवे ने फ्लेक्सि फेयर जोजना की शुरुआत सितंबर 2016 में की थी। इस योजना का मुख्य मकसद रेलवे की आय को बढ़ाना था।

लेकिन इस योजना के लागू होते ही रेल यात्रियों की संख्या में भरी कमी देखने को मिली, इसके लिए भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (CAG) ने भी रेलवे की आलोचना की थी।

अब इस स्कीम के तहत रेल यात्रियों को कुछ इस तरह से लाभ होगा-

A. रेलवे ने अपनी फ्लेक्सि फेयर स्कीम को इन 15 ट्रेनों से हटा दिया है। मालूम हो कि पिछले साल इन ट्रेनों में मासिक यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम थी। ये ट्रेनें निम्नवत हैं-

1. कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्स्प्रेस (12006)
2. कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्स्प्रेस (12012)
3. नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्स्प्रेस (12037)
4. लुधियाना-नई दिल्ली शताब्दी एक्स्प्रेस (12038)
5. मोगा-नई दिल्ली शताब्दी एक्स्प्रेस (12043)
6. नई दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्स्प्रेस (12044)
7. नई दिल्ली-भटिंडा शताब्दी एक्सप्रेस (12047)
8. भटिंडा-नई दिल्ली शताब्दी एक्स्प्रेस (12048)
9. गुवाहाटी-डिबरुगढ़ शताब्दी एक्स्प्रेस (12085)
10. डिबरुगढ़-गुवाहाटी शताब्दी एक्स्प्रेस (12086)
11. नाहरलागुन-गुवाहाटी शताब्दी एक्स्प्रेस (12087)
12. गुवाहाटी-नाहरलागुन शताब्दी एक्स्प्रेस (12088)
13. हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्स्प्रेस (12277)
14. चेन्नई-मदुरै दुरन्तो एक्स्प्रेस (22205)
15. मदुरै चेन्नई दुरन्तो एक्सप्रेस (22206)

B. वहीं फरवरी, मार्च और अगस्त महीनों यात्री संख्या कम होने चलते 32 ट्रेनों में इस स्कीम को रोक दिया गया है। इन सभी ट्रेनों में पिछले वर्ष 50-75 प्रतिशत सीटें ही भर पाईं थी। इस सभी ट्रेनों के नाम नीचे दिये हैं-
1. कालका शताब्दी एक्स्प्रेस (12005)
2. अमृतसर शताब्दी एक्स्प्रेस (12014)
3. अजमेर शताब्दी एक्स्प्रेस (12016)
4.. देहारादून शताब्दी एक्स्प्रेस (12018)
5. शताब्दी एक्स्प्रेस (12020)
6. शताब्दी एक्सप्रेस (12025)
7. पुणे शताब्दी एक्सप्रेस (12026)
8. स्वर्ण शताब्दी एक्स्प्रेस (12030)
9. अमृतसर शताब्दी एक्स्प्रेस (12032)
10. अमृतसर शताब्दी एक्स्प्रेस (12031)
11. KGM NDLS शताब्दी एक्सप्रेस (12039)
12. शताब्दी एक्स्प्रेस (12041)
13. NJP HWH शताब्दी एक्स्प्रेस (12042)
14. NDLS CDG शताब्दी एक्स्प्रेस (12045)
15. CDG NDLS शताब्दी एक्स्प्रेस (12046)
16. दुरान्तो एक्स्प्रेस (12213)
17. YPR दुरन्तो एक्स्प्रेस (12214)
18. SC दुरन्तो एक्स्प्रेस (12219)
19. LTT ERS दुरन्तो एक्स्प्रेस (12223)
20. ERS LTT दुरान्तो एक्स्प्रेस (12224)
21. इंदौर दुरन्तो एक्स्प्रेस (12227)
22. मुंबई दुरन्तो एक्स्प्रेस (12228)
23. जयपुर दुरन्तो एक्स्प्रेस (12239)
24. JP MMCT दुरन्तो एक्स्प्रेस (12240)
25. शताब्दी एक्स्प्रेस (12243)
26. शताब्दी एक्स्प्रेस (12244)
27. शताब्दी एक्स्प्रेस (12278)
28. राजधानी एक्स्प्रेस (12437)
29. BSP NDLS राजधानी एक्स्प्रेस (12441)
30. बिलासपुर राजधानी एक्स्प्रेस (12442)
31. RNC NDLS राजधानी एक्स्प्रेस (12453)
32. NZM MAO राजधानी एक्स्प्रेस (22414)

C. इसी के साथ रेलवे ने फ्लेक्सि फेयर स्कीम के तहत अधिकतम किराए किराए को मूल किराए के 1.5 गुने से घटाकर 1.4 गुना कर दिया है। इसी के साथ ही अब सभी प्रीमियम ट्रेनों (शताब्दी, राजधानी व दुरन्तो) के किराए में कमी जा जाएगी।

D. इसी के साथ ही जिन ट्रेनों में 60 प्रतिशत से कम सीटें भरी होंगी, उन सभी ट्रेनों में यात्रियों को 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ सीट भरते जाने पर यह डिस्काउंट कम होता जाएगा-

  • 70 प्रतिशत सीट भरी होने पर अंतिम किराये में 20% का डिस्काउंट मिलेगा।
  • 70-80 प्रतिशत सीट के भर जाने पर अंतिम किराये में 10% का डिस्काउंट मिलेगा।
  • 80% या इससे अधिक सीट भर जाने पर कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

E. यात्रियों को इस छूट का लाभ उठाने के लिए एडवांस रिज़र्वेशन करवाना होगा। रेलवे ने इसके लिए 4 महीने की अवधि तय की है। हालाँकि पहले प्रयोग के तौर पर इस अवधि को 6 महीने किया गया था।

रेलवे की इस फ्लेक्सि स्कीम के तहत यात्रियों को 142 प्रीमियम ट्रेनों में फायदा मिलेगा। इनमें 46 शताब्दी एक्स्प्रेस, 52 दुरन्तो एक्स्प्रेस व 44 राजधानी एक्स्प्रेस शामिल हैं। इस स्कीम के तहत हर 10 प्रतिशत सीटों के भरने पर छूट में 10 प्रतिशत की कमी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: तत्काल टिकट कैसे बुक करें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *