Fri. Mar 29th, 2024
    सरसों का तेल बालों के लिए mustard oil benefits in hindi

    सरसों का तेल बहुत ही गुणकारी होता है। सरसों के तेल का उपयोग खाना बनाने से लेकर मालिश और दीए जलाने तक में किया जाता है।

    सरसों के तेल के फायदे बालों के लिए भी अनेक है। बालों की खूबसूरती के लिए हम कौन-कौन से उपाए नहीं करते।

    बालों को घना, मजबूत और सुंदर बनाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे हमारे बाल को फायदा तो कम ही पहुंचता है, नुकसान ज्यादा होते हैं।

    ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनमें रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे नाजुक बालों के लिए हानिकारक होता है।

    बालों को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छा उपाए है, बालों में प्राकृतिक तेल लगाकर मसाज करना।

    इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और बालों में जान आ जाती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि किस तेल से मसाज किया जाए?

    वैसे तो बाजार में बहुत सारे तेल मौजूद है, लेकिन सरसों का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    सरसों का तेल बालों में

    इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, साथ ही ओमेगा-3 भी बालों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरसों के तेल में विटामिन-ए होता है, जो बालों के ग्रोथ के लिए अच्‍छा माना जाता है।

    विषय-सूचि

    सरसों का तेल बालों के लिए (mustard oil for hair in hindi)

    सरसों के तेल को बालों में लगाने के निम्न फायदे हैं:

    सरसों का तेल बालों को झड़ने से बचाता है (mustard oil for hair loss in hindi)

    अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है।

    कभी-कभी जिंक की कमी की वजह से भी बाल झड़ते हैं। सरसों के तेल में जिंक पाया जाता है। इसलिए बालों के झड़ने पर सरसों के तेल का प्रयोग काफी लाभदायक होता है।

    हफ्ते में एक बार सरसों के तेल को गर्म करके बालों में जरूर लगाएं।

    सरसों का तेल बाल बढ़ाने के लिए (mustard oil for hair growth in hindi)

    सरसों के तेल में बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

    ऐसे में हमेशा सरसों के तेल से बालों में मसाज करने पर बाल बहुत तेजी से बढ़ते हैं। सरसों का तेल बालों की ग्रोथ के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

    सरसों के तेल में ओमेगा 3 और विटामिन्‍स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसका इस्तेमाल आम तेल की तरह ही किया जाता है।

    सरसों का तेल दो मुंहे बालों के लिए (mustard oil for hair split in hindi)

    बालों में सही समय पर तेल ना लगाने की वजह से ही बाल दो मुंहे हो जाते हैं।

    ऐसे में दो मुंहे बालों से बचने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद है। सरसों का तेल बालों में लगाने से दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाती है।

    लगातार बालों में सरसों के तेल की मालिश करने से इस समस्या से स्थायी निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आप हलके हाथों ने हर दो दिन में एक बार इसका उपयोग करें।

    सरसों का तेल बाल सफ़ेद होने पर बचाव करे (sarson ka tel for white hair in hindi)

    आजकल पर्यावरण व अन्य कारणों से लोगों के बाल जल्दी ही सफेद हो जाते हैं। आपने कई बच्चों के भी बाल सफेद होते देखें होंगे।

    लेकिन हमेशा बालों में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है। सरसों के तेल से मसाज करने पर सफेद बाल नहीं उगते हैं।

    सरसों के तेल में प्राकृतिक विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे बाल प्राकृतिक तौर पर काले उगते हैं।

    सरसों का तेल रूसी (डैंड्रफ) दूर करे (mustard oil benefits for dandruff in hindi)

    बालों में रूसी की वजह से कई तरह की परेशानियां हो जाती है। रूसी की वजह से कई बार आपको बाहर शर्मिन्दा भी होना पड़ता है।

    अगर आप रूसी से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। सरसों का तेल रूसी के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    सरसों के तेल में जीवाणुरोधी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। बालों में गरम सरसों के तेल से मालिश करने पर रूसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

    इतना ही नहीं सरसों का तेल नियमित रुप से लगाने पर रूसी की समस्या से बचाव भी होता है।

    सरसों तेल और नींबू के रस को सिर में 30 मिनट के लिये लगा कर छोड़ दें। इसे रूसी से निजात मिलेगा।

    सरसों का तेल प्राकृतिक चमक के लिए (mustard oil for shiny hair in hindi)

    सरसों का तेल ना सिर्फ बालों की समस्याओं को दूर करता है बल्कि बालों को सुंदर, मजबूत और चमकदार भी बनाता है।

    अगर आपको घने और सिल्‍की बालों की चाह है तो, सरसों के तेल में दही मिला कर लगाएं। इससे बालों की लम्बाई बढ़ने के साथ साथ प्राकृतिक चमक भी आएगी।

    1 चम्‍मच नारियल तेल में 3 चम्‍मच सरसों का तेल मिला कर के लगाएं। इससे बालों को मसाज करें और आधे घंटे के बाद सिर को पानी से धो लें।

    सरसों का तेल खोपड़ी को पोषण दे (mustard oil for healthy hair in hindi)

    सरसों के तेल के फायदे बालों के लिए तो अनेक हैं, लेकिन खोपड़ी के लिए भी यह काफी लाभदायक होता है।

    सरसों के तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जो स्कैल्प को पोषण देता है, साथ ही कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन से सुरक्षित रखता है।

    सरसों का तेल फंगस भी नहीं होने देता है। सरसों का एक नेचुरल क्लीनर है, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखता है।

    सरसों के तेल में फैटी एसिड होता है जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं।

    सरसों का तेल करे गंजापन का इलाज (mustard oil for hair loss in hindi)

    कई लोगों में कम उम्र में ही गंजेपन की समस्या हो जाती है।

    सरसों का तेल इस समस्या से निजात दिला सकता है। लगातार बालों में सरसों का तेल लगाने से बाल उगने में मदद मिल सकती है।

    इसके लिए हर दुसरे दिन खोपड़ी की सरसों के तेल से मालिश करें।

    बहुत जल्द आपको फायदे देखने को मिल जायेंगे और गंजेपन से भी आपको राहत मिलेगी।


    इस लेख के जरिये हमने सरसों के तेल को बालों में लगाने से होने वाले फायदों के बारे में चर्चा की है। यदि आपको बालों से सम्बंधित किसी विषय पर कोई सवाल पूछना हो, तो आप नीचे कमेंट में इसे लिख सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    10 thoughts on “बालों के लिए सरसों का तेल लगाने के फायदे”
    1. mere baal jhadte hain. main rojana baad dhokar baalon mein sarson ka tel lagata hoon. raat mein bhi kabhi kabhi sarson ke tel ki malish karta hoon. lekin mujhe koi fayda nhin hua hai/. kya mujhe tel ko garm karne istemaa karna chahiy?

      1. सरसों का तेल गर्म करने ज्यादा फायदा करता है. लेकीन इसका उपयोग रोज नहीं करना चाहिए .इसे एक सप्ताह में एक बार उसे करो और पूरी रात रहने दो.

    2. main roz sarson kaa tel lagaata hun agar main miss kar deta hoon to baal jhadne lagte hainlekin tel se mere chehre par pimples ho jate hian aise mein mujhe kya karna chaahiye??

      1. आप ध्यान रखें कि तेल आपके चेहरे पर ना पहुंचे. यदि आपके बाल लम्बे हैं और चेहरे पर आ जाते हैं, तो अपने बालों को कटवा लें.

    3. मैं रोज़ अपने बालों में नहाने के बाद सरसों का तेल डालता हूँ इससे मेरे बाल बहुत काले हैं और घने भी हैं . मुझे हैर्फल्ल प्रोब्लेम्स भी नहीं होती सरसों का तेल सच में बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है .

    4. main sarson kaa tel lagaati hoon to baalon mein smell ho jaati hai kyaa iskaa koi substitute hai yaa koi better option ho isse??

    5. Mere baalon mein sarson ka tel lagaane se baal to sahi rehte hain lekin face oily ho jaata hai kya iska koi upaay hai?

    6. Mera bal bahut jhad gya hai kya sarso ke tel lagane se Mera bal fir vapas aa skata hai aur mere sar ke bich bal jyada matra me jhad gye hai aur jo thoda bahut bal hai vo patle hai jab mai sarso ka tel malish karta hu to vo tut jate hai kya phir se vaha bal ugenge plz bataye na

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *