Thu. Apr 25th, 2024
    बाल सफेद क्यों होते हैं?

    बाल उम्र के साथ सफेद हो जाते हैं। लेकिन कई बार कम उम्र में भी बाल सफेद होने लगते हैं। कई बार तो जवान लोग और बच्चों के भी बाल सफेद होने लगते हैं।

    दरअसल सफेद बाल मुख्य रूप से एक अन्ध्रुनी समस्या होती है और इसका कारण आपके शरीर के जींस यानी आपके माता-पिता से मिले गुण होते हैं।

    हमारे पुरे शरीर पर बालों की एक परत होती है और बालों के नीचे बालों की जड़ होती है। इन जड़ो के साथ कुछ विशेष प्रकार की कोशिकाएं होती हैं, जो बालों को रंग प्रदान करती हैं। समय के साथ ये कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं और बाल सफेद हो जाते हैं।

    इस लेख में हमे सफेद बाल होने के कुछ कारणों के बारे में चर्चा करेंगे।

    बाल सफेद होने से जुड़े कुछ तथ्य

    • विटामिन की कमी बालों को सफेद कर सकती है।
    • धुम्रपान करना भी बालों के सफेद होने का एक बड़ा कारण है।
    • बालों को सफेद होने से रोकना उसके कारण पर निर्भर करता है।

    सफेद बाल होने के कारण

    बालों के सफेद होने के काफी कारण हो सकते हैं।

    1. विटामिन की कमी

    कई विटामिन जैसे विटामिन बी-6, विटामिन बी-12, विटामिन डी, विटामिन ई और बायोटिन आदि की कमी से बाल सफेद हो जाते हैं।

    इस बात पर कई शौध हो चुके हैं कि किस प्रकार विटामिन की कमी बालों के रंग को दूर कर डेटा है।

    2015 में एक शौध हुआ था और उसमें यह खुलासा हुआ था कि मुख्य रूप से विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन ई की कमी होने से बालों का रंग उड़ जाता है और बाल सफेद हो जाते हैं।

    2016 में एक शौध हुआ था, जिसमें 25 साल से कम उम्र के लोगों के बाल सफेद होने के कारणों पर शौध किया गया। इस शौध में यह पाया गया था कि इन लोगों में सेरम, जो आयरन को स्टोर करता है, विटामिन बी-12, स्वस्थ कोलेस्ट्रोल आदि की कमी सभी में सामान्य थी।

    निवारण: यदि आपके बाल सफेद होने का कारण विटामिन की कमी है, तो यह जरूरी है कि आप स्वस्थ विटामिन से भरपूर खाना शुरू कर दें।

    इसके अलावा आप विटामिन के कैप्सूल भी ले सकते हैं। यह जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन कैप्सूल को लें।

    2. आनुवंशिक कारण

    समय से पहले बालों के सफेद होने का एक बड़ा कारण आनुवांशिक बनावट भी है।

    आनुवंशिक गुण आपको अपने परिजनों से मिलते हैं। इसका मतलब यानी यदि आपके परिजनों के बाल भी कम उम्र में सफेद हो गए थे, तो ऐसा हो सकता है कि आपने बाल ही जल्द सफेद हो जाएँ।

    बालों का सफेद होना लोगों के वंश आदि पर भी निर्भर करता है।

    उदाहरण के तौर पर यदि आप पश्चिमी हैं और गोरे हैं, तो यह संभव है कि आपके 25 साल की कम उम्र में भी बाल सफेद हो सकते हैं। वहीँ यदि आप भारतीय हैं तो आप 30 से 35 साल की उम्र से ही बाल सफेद होते देख सकते हैं।

    3. तनाव

    बालों का सफेद होना मुख्य रूप से एक आनुवंशिक कारण तो है ही, लेकिन यदि यह असमय हो रहे हैं, तो इसका एक बड़ा कारण तनाव भी हो सकता है।

    दरअसल तनाव के समय हम शरीर के जरूरी तत्वों (रेडिकल) को खो देते हैं, जिसकी वजह से कोशिकाएं कमजोर पड़ जाती हैं। इसी कारण से हमारे बाल असमय ही सफेद होने लगते हैं।

    बहुत अधिक समय तक तनाव होने से शरीर में कई प्रकार की बीमारियाँ होने लगती हैं।

    निवारण: तनाव से छुटकारा पाने के लिए यह जरूरी है कि आप जीवन में संतुष्ट रहे और ज्यादा चिंतन ना करें।

    इसके अलावा आप योग और खेलकूद जैसी क्रियाएं कर सकते हैं और पाने आप को खुश करने का प्रयास कर सकते हैं।

    4. कुछ बिमारियों की वजह से

    कई बार ऐसा होता है कि आप शरीर में अन्य किसी स्थित या बिमारी की वजह से भी बाल सफेद हो जाते हैं।

    मुख्य रूप से जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो जाती है, तो आपके बाल सफेद होने लगते हैं और झड़ने भी लगते हैं। इसी कारण से शरीर को अन्य भी कई बीमारियाँ हो जाती हैं।

    कई बार गंजेपन की वजह से भी बाल सफेद हो जाते हैं। होता यह है, कि जब आपके शरीर के किसी अंग से बाल झड़ने लग जाते हैं तो उसके आस-पास के इलाके के बाल सफेद हो जाते हैं।

    इसके अलावा जब आप बाल झड़ने की कोई दवा लेते हैं और जब बाल वापस आते हैं, तो वे ज्यादातर सफेद ही होते हैं।

    निवारण: इससे छुटकारा पाने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने शरीर को पूर्णत स्वस्थ रखें। यदि आप अच्छा खा रहे हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो बाल सफेद होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं।

    5. धुम्रपान

    बाल सफेद होने के सबसे मुख्य कारणों में से एक है, धुम्रपान।

    आपने अकसर देखा होगा जो लोग कम उम्र में ही धुम्रपान शुरू कर देते हैं, उनके बाल जल्द ही सफेद हो जाते हैं।

    एक शौध में यह पाया गया है कि जो लोग धुम्रपान करते हैं, उनके बाल साधारण लोगों के मुकाबले ढाई गुना जल्दी सफेद होते हैं।

    निवारण: इससे निवारण का एकमात्र उपाय यह ही है कि आप जल्द से जल्द धुम्रपान छोड़ दें। यदि आप धुम्रपान नहीं करते हैं, तो इसे कभी ना करें।

    धुम्रपान छोड़ने के बाद आप खुद अपने बालों में फायदा देख पायेंगे।

    6. केमिकल युक्त पदार्थ और डाई

    केमिकल युक्त पदार्थ जैसे, शैम्पू, क्रीम, जेल आदि भी बालों को सफेद करने में अहम् भूमिका निभाते हैं।

    इन पदार्थों का इस्तेमाल करने से हानिकारक तत्व शरीर में प्रवेश करते हैं, जिसकी वजह से जरूरी कोशिकाएं कर जाती हैं।

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड नामक एक तत्व बहुत से हानिकारक पदार्थों में होता है, जिसका आपको विशेष ध्यान रखना है।

    बहुत अधिक मात्रा में इन पदार्थों का इस्तेमाल करने से बाल बहुत जल्दी सफेद हो जाते हैं।

    निवारण: इससे बचने के लिए यह जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल करें और इन केमिकल पदार्थों से खुद को दूर रखें।

    आप बालों में एलोवेरा जैसे पदार्थों का इस्तेमाल करें।

    बाल सफेद होने से जुड़े जरूरी सवाल-जवाब

    1. किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं?
    उत्तर: जैसा हमनें ऊपर चर्चा की कि बाल मुख्य रूप से विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी-12 और विटामिन बी-6 की कमी से सफेद होते हैं।

    सम्बंधित: सफेद बाल काले करने के उपाय

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    4 thoughts on “बाल सफेद क्यों होते हैं? 6 मुख्य कारण”
    1. kya baar baar shampoo badalne se bhi baal jhadte hain kyaa ? mere baal jhadte hain or safed bi ho rahe hain? kyaa ye ppossible cause hai?

    2. meri age 15 years hai mere abhi se safed baal aana shuru ho gaye hain aisa kyun ho rahaa hai mujhe kya karna chaahiye?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *